मसाबा गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटी को जन्म देने का फैसला किया
नीना ने बताया था कि मां बनने का ख्याल उनके लिए काफी खुशी वाला था। उन्हें पता था कि बिना शादी के मां बनने पर लोग उनसे कई तरह के सवाल पूछेंगे, लेकिन उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपनी बेटी को जन्म देने का फैसला किया।
नवंबर 1989 में नीना और विवियन की बेटी मसाबा का जन्म हुआ। नीना ने इसके बाद अपनी बेटी की परवरिश अकेले की और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया। नीना लंबे समय तक विवियन रिचर्ड्स से भावनात्मक रूप से जुड़ी रहीं। जब भी संभव होता था, नीना और मसाबा विवियन के साथ समय बिताते थे।