फिल्म इंडस्ट्री को 100 साल हो चुके हैं लेकिन महमूद जैसा कॉमेडियन आज तक देखने को नहीं मिला। आज महमूद साहब की 85वीं बर्थ एनिवर्सरी है। महमूद सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं अच्छे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर भी थे। महमूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सीआईडी' से की थी। फिल्मों में आने से पहले महमूद मीना कुमार के टेनिस कोच थे।
विज्ञापन
2 of 8
महमूद
टेनिस सिखाते-सिखाते महमूद को मीना कुमारी की बहन मधु से प्यार हो गया और दोनों से शादी कर ली। तब तक महमूद ने फिल्मों में काम करना शुरू नहीं किया। लेकिन मधु के साथ उनकी शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। महमूद डायरेक्टर पीएल संतोषी के ड्राइवर भी रहे थे। महमूद ने जब फिल्मों में काम करना शुरू किया तो एक नया लेवल सेट कर दिया।
पढ़ें- कपिल शर्मा के फैंस के लिए दोहरी खुशखबरी, गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
3 of 8
महमूद
महमूद इकलौते ऐसे एक्टर थे जिनके डायलॉग पूरे होने के बाद सेट पर जमकर तालियां बजा करती थीं। उस जमाने में महमूद पहले ऐसे कॉमेडियन बने, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर पर हीरो के साथ रहा करती थी। फिल्म में कितना भी बड़ा हीरो क्यों न हो, दर्शक सिनेमाघरों में महमूद को देखने जाया करते थे। महमूद कभी डायरलॉग बोलने से पहले रिहर्सल नहीं करते थे।
पढ़ें- शाहरुख खान की पत्नी होकर भी गौरी ने पहनी ऐसी साड़ी, दाम जानकर नहीं होगा यकीन
4 of 8
महमूद
लोगों की मानें तो महमूद की पर्सनालिटी ऐसी थी कि वो जब सेट पर खड़े होते थे तो हीरो अपनी शर्ट के बटन बंद कर लिया करते थे। उस वक्त महमूद ही एसे कॉमेडियन थे जिन्हें हीरो से ज्यादा फीस मिला करती थी। इस वजह से कई हीरो उनसे चिढ़ते भी थे। महमूद की सबसे यादगार फिल्म 'कुंवारा बाप' है। ये महमूद की असल जिंदगी पर आधारित थी।
पढ़ें- इस महाराजा से लता मंगेशकर को हुआ था प्यार, फिर क्यों दोनों जिंदगीभर रहे कुंवारे
विज्ञापन
5 of 8
महमूद
उनका बेटा मकदूम अली, जिन्हें सब प्यार से मिक्की अली बोलते थे। वो पोलियो के शिकार हो गए। महमूद ने उनके इलाज के लिए क्या कुछ नहीं किया। उन्हें विदेश ले गए काफी पैसा खर्च किया, लेकिन फिर भी मकदू ठीक नहीं हो पाए तो उन्होंने अपना दुःख अपनी इस फिल्म में दिखाया।
विज्ञापन
6 of 8
mehmood
महमूद की जिंदगी में ऐसा समय भी आया जब उन्हें बॉलीवुड की एक स्टार से प्यार हो गया था। इस एक्ट्रेस का नाम अरुणा ईरानी है। जी हां, अरुणा और महमूद के प्यार के किस्से मीडिया में छाए हुए थे लेकिन अपनी जुबान से दोनों ने इस बात को कभी नहीं कबूला। लेकिन एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने और महमूद के रिश्ते का खुलासा किया था।
विज्ञापन
7 of 8
मेहमूद
अरुणा ने कहा था, 'हां हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। शायद दोस्त से भी ज्यादा। इसे आप आकर्षण भी कह सकते हैं। लेकिन हमने कभी शादी नहीं की। हम कभी प्यार में नहीं थे। अगर होते तो इस रिश्ते को हम जरूर आगे बढ़ाते। प्यार कभी खत्म नहीं होता वो तो हमेशा रहता है लेकिन मैं अपने पास्ट को भुला चुकी हूं।'
bollywood flashback amitabh bachchan mehmood bombay to goa
अरुणा ने कहा, 'लोगों ने हमारे रिश्ते को गलत तरह से लिया। शायद इसीलिए हमारी शादी की भी अफवाह उड़ी। हमने बहुत सी फिल्में साथ में की और हमारी केमेस्ट्री बहुत अच्छी थी। मैं अपनी उम्र के उस पड़ाव में थी जब आकर्षण होना स्वाभाविक था। लोग बात करते रहे और हम अवॉयड करते रहे।'