बॉलीवुड स्टार अपने ही नहीं बल्कि अपने बच्चों के भी लाइफस्टाइल का ख्याल रखते हैं। उसमें उनके ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर नाम तक अलग होते हैं। ऐसे में इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों के बच्चों के यूनिक नाम और उनके अर्थ...
विज्ञापन
तैमूर अली खान
2 of 11
Taimur Ali Khan
साल 2016 में पैदा हुए तैमूर अली खान का नाम शुरू से ही चर्चा में रहा। तैमूर के नाम पर सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान और सैफ अली खान की खूब किरकिरी भी हुई थी। तैमूर एक मुस्लिम शासक का नाम था जिसे नरसंहार बताया जाता है। बता दें कि जब से तैमूर पैदा हुए हैं तब से अब तक चर्चा में ही बने हुए हैं।
विज्ञापन
अबराम
3 of 11
Abram
बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के दूसरे बेटे अबराम को लेकर भी कोई कम खबरें नहीं बनी हैं। इस नाम की खासियत यह है कि इसमें क्रिश्चन और भारतीय दोनों नाम झलकते हैं। अब्राह्म के अब और राम को जोड़कर इस नाम को बनाया गया है जो अपने आप में अलग ही है।
ऋहान (11) और ऋदान (9)
4 of 11
Hrithik Roshan
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन भी इस कड़ी में पीछे नहीं हैं और उन्होंने अपने बच्चों को स्पेशल नाम ही दिए है। बता दें कि ऋतिक और सुजैन खान के दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। ऋदान नाम का अर्थ है बडे़ दिलवाला और ऋहान का मतलब है भगवान का चुना हुआ नेक बंदा।
विज्ञापन
आदिरा
5 of 11
Adira
यश चोपड़ा खानदान की बहू रानी मुखर्जी भी अब अपनी घर गृहस्थी में खुश हैं और उन्होंने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी की है। दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम है आदिरा। इस नाम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये दोनों के नाम से मिलकर बना है। आदित्य का 'आदि' और रानी का 'रा' शब्द लेकर 'आदिरा' नाम बनाया गया है।
विज्ञापन
जार
6 of 11
Czar
मशहूर कॉरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के बच्चों के नाम जानकर भी आपको हैरानी होगी। फराह ने फिल्म 'मैं हूं ना" और ओम शांति ओम जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। फराह की शादी शिरीष कुंदर के साथ हुई है। फराह ने 11 फरवरी 2007 को एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था जिनमें से एक लड़का और दो लड़कियां हैं। फराह के बेटे का नाम जार है और बेटी दिवा और आन्या हैं। बात करें जार की तो यह शब्द लेटिन का शासक के लिए जुड़ता है।
विज्ञापन
शहरान और इकारा
7 of 11
Sanjay Dutt
इस लिस्ट में बॉलीवुड के 'बाबा' यानि कि संजय दत्त के तीन बच्चों के नाम भी शामिल हैं जिसमें ऋशला, इकारा और शहरान हैं। बात करें इकारा और शहरान की तो यह दोनों नाम पर्सियन और हिब्रू से जुड़ें है जोकि ग्रीस और लेटिन के हैं। शहरान का अर्थ 'शाही राजा' और इकारा का मतलब शिक्षित करने वाला है।
वियान
8 of 11
Viaan
90 के दशक की हीरोइन शिल्पा शेट्टी भी इस लिस्ट में आती हैं। शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी की है और उनको एक बेटा भी है जिसका नाम है वियान। बता दें कि वियान शब्द का मतलब उर्जा से भरा व्यक्ति होता है।
नयासा
9 of 11
Ajay
बॉलीवुड में अजय देवगन और काजोल की सुपरहिट जोड़ी भी इस रेस में पीछे नहीं है। बता दें कि दोनों के दो बच्चे हैं जिसमें बेटा युग जो किस काल (समय) को दर्शाता है और बेटी नयासा जिसका मतलब है अकांक्षाओं की शुरुआत। यह दोनों ही नाम काफी अलग और पॉवरफुल हैं।
इमारा
10 of 11
Imaara
एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका को एक बेटी है जिसका नाम इमारा है। इमारा शब्द का अर्थ है मजबूत और दृढ़।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने से शादी की और दोनों को दो बेटे हैं। जिसमें एक बेटे का नाम रयान है जिसका अर्थ है स्वर्ग का रास्ता खोलने वाला इंसान।