फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बड़े पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी बने थे सुशांत सिंह राजपूत, दर्शकों से जमकर लूटी थी वाहवाही

Sat, 15 Aug 2020 09:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और एमएस धोनी - फोटो : अमर उजाला
महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आप लोगों के प्यार और सहयोग के लिए धन्यावाद, शाम 7:29 बजे से मुझे रिटायर समझा जाए।' धोनी के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से एक तरफ जहां माही के फैंस कुछ उदास हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का जिक्र करने लगे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter
दरअसल 30 सितंबर  2016 को नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर (धोनी के पिता के किरदार में), कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी नजर आए थे। फिल्म के साथ ही साथ फिल्म का म्यूजिक भी सुपरहिट साबित हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : file photo
बात 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की करें तो फिल्म का पहला ही दृश्य शुरू होता है साल 2011 के विश्व कप फाइनल मैच से, फिर फिल्म फ्लैशबैक में चली जाती है। रांची के एक स्कूल में एक वॉटर पंप ऑपरेटर का बेटा कैसे फुटबॉल के गोलकीपर से क्रिकेट का विकेटकीपर बनता है। कैसे वो लोकल लेवल से खेल कर रेलवे की नौकरी तक पहुंचता है और फिर कैसे अपने साथियों के भारतीय टीम में चुने जाने के बाद भी अपनी बारी का इंतजार करता है।

4 of 6
M.S. Dhoni The Untold Story - फोटो : social media
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में न सिर्फ धोनी के कैप्टन कूल बनने की कहानी को दिखाया गया था बल्कि साथ ही साथ उनके निजी जीवन पर भी हल्की रोशनी डाली गई थी। जैसे तैसे अपनी जिंदगी के पहले प्यार को वो खो देते हैं और फिर कैसे उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार आता है। फिल्म में सुशांत ने सिर्फ अपने क्रिकेट स्किल्स बल्कि अभिनय से भी खूब वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन

5 of 6
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter
एक और इंटरव्यू में सुशांत ने कहा था, "शूटिंग के दौरान मैं खुद को धोनी समझता रहा। धोनी से मैंने अच्छा इंसान बनना सीखा है। पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि बिहार-झारखंड जैसे राज्य से एक साधारण सा लड़का इतना बड़ा क्रिकेटर बन सकता है। धोनी ने मेहनत और लगन से इसे मुमकिन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : file photo
सुशांत ने आगे कहा था, 'धोनी की जिंदगी बड़ी प्रेरणादायक है। कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहना मैंने धोनी से ही सीखा है।" याद दिला दें कि धोनी की ही तरह सुशांत ने बिहार के एक छोटे से गांव से मुंबई तक का सफर तय किया था और सफलता हासिल की थी। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके फ्लैट पर मिला था। वहीं अभी तक इस मामले की जांच जारी है।

पढ़ें: जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था, 'मेरी और महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी एक जैसी है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें