फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अमृता सिंह के प्यार को ठुकरा दिया था सनी देओल ने, विदेश में छुपाकर रखी थी पत्नी

Thu, 18 Oct 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल का 19 अक्तूबर को 62वां जन्मदिन है। अपने करियर में सनी ने ज्यादातर हिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'घायल' के लिए सनी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। साल 2001 में आई फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। कई हफ्तों तक इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कब्जा जमाए रखा था।फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही सनी के अफेयर से लेकर उनके आखिरी अफेयर के किस्से हम आपको बताएंगे। सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी। इस मूवी में उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और ये एक हिट फिल्म साबित हुई थी।
विज्ञापन

2 of 10
'बेताब' की शूटिंग के दौरान ही अमृता सिंह हैंडसम और गुड लुकिंग सनी की ओर आकर्षित होने लगी थीं। ऑन स्क्रीन तो दोनों की जोड़ी जम ही गई थी, ऑफ स्क्रीन भी दोनों मिलने-जुलने लगे थे। फिल्म में दोनों का एक स्मूच सीन भी था। साथ ही कुछ इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बहुत बड़ी बात थी। जो सनी और अमृता ने पूरी बोल्डनेस के साथ दिए थे। दोनों का रील लाइफ रोमांस रियल लाइफ रोमांस बन गया। 
विज्ञापन

3 of 10
अमृता सनी को बेइंतहा चाहने लगी थीं। वो पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं, लेकिन सनी इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने सबसे अपना और अमृता का रिश्ता छिपाकर रखा था। अमृता को लगता था कि सनी उनके लाइफ पार्टनर बनने के लिए बिलकुल पर्फेक्ट हैं। सनी पर परिवार की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने हमेशा अपने और अमृता के रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वहीं अमृता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। वो चाहती थीं कि अमृता की शादी ऐसे लड़के से हो जो किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखता हो।

4 of 10
सनी का करियर अभी-अभी शुरू हुआ था। खबरों की मानें तो अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमृता ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। इस छानबीन में अमृता के सामने जो हकीकत आई उससे वो पूरी तरह से टूट गईं। उन्हें सनी के पहले रिलेशनशिप के बारे में पता चला। लंदन में पूजा नाम की एक लड़की से सनी का अफेयर था। अमृता के ऐसा करने से सनी के घर में भी हालात बिगड़ गए थे। उनकी मां प्रकाश कौर को भी ये रिश्ता बिलकुल मंजूर नहीं था। 
 
विज्ञापन

5 of 10
वहीं अमृता को ये भी पता चल गया कि पूजा से सनी की शादी इंगलैंड में हो चुकी है। अमृता सनी के प्यार में पागल थीं और उन्हें ये सच्चाई जानकर बिलकुल भरोसा नहीं हुआ। सनी ने उनसे अपनी जिंदगी का बहुत बड़ा सच छिपा रखा था। सच जानने के बाद अमृता को अंदाजा हुआ कि सनी बार-बार लंदन क्यों जाते रहते हैं। सनी अमृता से कहते थे कि वो बिजनेस के सिलसिले में लंदन जाते हैं। इस दौरान अमृता एक केयरिंग गर्लफ्रेंड की तरह सनी की फिल्म के लिए होने वाली मीटिंग अडेंड करती थीं।
 
विज्ञापन

6 of 10
एक तरफ अमृता के सामने सनी की पूरी सच्चाई आ गई थी। वहीं दूसरी ओर पूजा को अपने पति के अफेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। खबरों की मानें तो देओल और पूजा के परिवार के बीच बिजनेस एग्रीमेंट था जो सनी और पूजा की शादी के साथ फैमिली रिलेशन में बदल गया था। सनी के परिवार ने भी उनके शादीशुदा होने की बात छिपाकर रखी थी। क्योंकि अभी उनका करियर शुरू ही हुआ था।
 
विज्ञापन

7 of 10
सनी को डर था कि उनके शादीशुदा होने की बात पता चलने पर दर्शक उन्हें एक रोमांटिक हीरो की तरह पसंद नहीं करेंगे। यही कारण था कि पूजा लंदन में ही रहती थीं और सनी हर महीने उनसे मिलने के लिए लंदन जाया करते थे। इसी दौरान सनी के शादीशुदा होने की खबर न्यूज पेपर में छप गई लेकिन सनी लगातार अपने शादीशुदा होने से इंकार करते रहे। लेकिन तब तक सनी और अमृता का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका था।

8 of 10
ये रिश्ता तो खत्म हो गया लेकिन अभी सनी की जिंदगी में बहुत कुछ होना बाकी था। अमृता के बाद सनी की जिंदगी में आईं डिंपल कपाड़िया। दोनों के अफेयर की खबरें चारों तरफ फैल चुकी थी। एक न्यूजपेपर ने तो यहां तक छाप दिया था कि डिंपल और सनी ने शादी कर ली है। लेकिन पिता धर्मेंद्र की तरह सनी की इस दूसरी शादी का कोई सबूत नहीं था। सनी डिंपल से बेइंतहा प्यार करते थे। वो उन्हें किसी भी हाल में छोड़ने को तैयार नहीं थे। 

9 of 10
उस दौरान ये भी कहा जाता था कि सनी ने डिंपल को पत्नी का दर्जा दिया हुआ था। उनका ये रिश्ता 11 साल तक चला। बाद में दोनों के रास्ते अलग अलग हो गए। नब्बे के दौर में सनी रवीना टंडन की तरफ झुके। 1990 में सनी की एक और सुपरहिट फिल्म आई। इस फिल्म का नाम 'जिद्दी' था। फिल्म में सनी के साथ रवीना टंडन ने काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म सुपरहिट हो गई। शूटिंग के दौरान सनी और रवीना अच्छे दोस्त बन गए थे।
 
विज्ञापन

10 of 10
वहीं मीडिया में उनकी इस दोस्ती को अफेयर का नाम दिया जाने लगा था। सनी और रवीना अक्सर साथ दिखाई देते थे। कुछ समय बाद तो ये खबर पक्की हो गई कि सनी और रवीना रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दोनों ने अपने रिश्तों के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। रवीना की वजह से सनी और अक्षय कुमार के बीच भी अनबन हो गई थी। क्योंकि रवीना अक्षय को भी डेट कर चुकी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें