फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hazel Keech Birthday: हेजल कीच के हैं तीन नाम, जन्मदिन के मौके पर जानिए अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी खास बातें

Mon, 28 Feb 2022 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हेजल कीच
बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच इंडस्ट्री में ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, बावजूद इसके इंडस्ट्री में उनकी पहचान है। आज अभिनेत्री अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बाते बताने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
हेजल कीच
क्या है हेजल का असली नाम
हेजल कीच का जन्म 28 फरवरी 1987 में इंग्लैंड में हुआ था, जिनके पिता एक ब्रिटिश नागरिक थे और मां भारतीय मूल की नागरिक थीं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग 'बील हाई स्कूल' लंदन से की है। कमाल की बात यह है कि अभिनेत्री का असली नाम 'रोज डॉन' है। इन्होंने अपने स्कूल के दिनों से ही स्टेज शोज पर डांस करना शुरू कर दिया था। वहां उन्होंने इंडियन क्लासिकल, वैस्टर्न ब्रिटिश कंटैम्परी डांस सीखे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
हेजल कीच
कई विज्ञापनों में आईं नजर
इंग्लैंड में जन्मी हेजल 18 साल की उम्र में भारत में छुट्टियां मनाने आई थीं और फिर यहीं रह गई। अभिनेत्री और मॉडल रहीं हेजल ने कई फिल्मों में काम किया है। इनके साथ ही यह बहुत सारे टीवी विज्ञापन में भी दिखाई दे चुकी हैं। अभिनेत्री ने फ्रैन्कलिन म्यूजिक रिमिक्स के आइटम नंबर 'कहीं पे निगाहें' में भी डांस किया है।  

4 of 6
हेजल कीच
इन फिल्मों में किया काम
हेजल ने फिल्मों में काम करने से पहले एक सफल मॉडल के रूप में पहचान बना चुकी थीं। उन्होंने फिल्मों की दुनिया में 2007 में आई तमिल फिल्म 'बिल्ला' में एक डांस नंबर करती दिखाई दी थी। 2007 में हेजल ने सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में सपोर्टिंग रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इसके साथ ही वह 2013 में टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 7' में भी दिखाई दी थीं। लेकिन इस शो में उनका सफर केवल एक हफ्ते का ही रहा था। 

 
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : social media
युवराज सिंह से शादी कर बनी गुरबसंत कौर 
'झलक दिखला जा' शो में नजर आ चुकीं अभिनेत्री ने लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से 2016 में शादी कर ली थी। शादी करने के बाद हेजल ने 'गुरबसंत कौर' नाम अपना लिया था। इनकी लव स्टोरी के काफी चर्चे हुए थे। अभिनेत्री ने युवराज की फेसबुक रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने में तीन महीने लगा दिए थे। इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फेंड के जरिए हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media
2022 में किया अपने पहले बच्चे का स्वागत 
साल 2016 में शादी करने बाद अभिनेत्री और युवराज ने अपनी शादीशुदा जीवन को काफी एंजॉय किया। यह दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। साल की शुरुआत में जनवरी में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। बेटे के जन्म की खुशखबरी युवराज और हेजल ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।  
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें