फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऐश्वर्या राय की बहन' बन बॉलीवुड में ली थी एंट्री, 1 ब्लॉकबस्टर देने के बाद अब ये काम कर रही हीरोइन

Mon, 09 Jul 2018 10:56 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
जिविधा शर्मा
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हुए जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गए । लेकिन कुछ समय बाद कहां गायब हुए, कोई नहीं जानता । ऐसे ही कुछ गुमनाम सितारों के बारे में बताने के लिए हमने एक नया कॉलम शुरू किया है, जिसका नाम है- 'सोमवार की शख्सियत' । इसमें आपको हर सोमवार किसी एक सितारे के बारे में जानने को मिलेगा । पिछले हफ्ते हमने आपको सोमी अली के बारे में बताया था ।
विज्ञापन

2 of 8
जिविधा शर्मा
इस बार एक और हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं । जिन्होंने साल 2002 में आई फिल्म 'ये दिल आशिकाना' में लीड रोल प्ले किया था । हीरोइन का नाम है जिविधा शर्मा । इस फिल्म का गाना 'उठा ले जाऊंगा' और 'ये दिल आशिकाना' बहुत हिट हुआ था ।
विज्ञापन

3 of 8
जिविधा शर्मा
फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । फिल्म में जिविधा ने एक्टर करन नाथ के साथ काम किया था । इस फिल्म के डायरेक्टर कुकु कोहली थे । फिल्म में जिविधा ने अच्छा काम किया था लेकिन क्रिटिक्स की तारीफें नहीं बटोर पाई थीं । इसके बाद उन्हें बॉलीवुड से फिल्में ऑफर नहीं हुईं । 

4 of 8
जिविधा शर्मा
इसके चलते जिविधा ने तेलुगु फिल्म 'युवारत्ना' की । यहां भी जिविधा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं । जिविधा की डेब्यू फिल्म 'ताल' थी। जो 1999 में आई थी । इस फिल्म में जिविधा ने ऐश्वर्या राय की बहन का रोल निभाया था । हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिला तो जिविधा ने पंजाबी फिल्मों में भी ट्राई किया ।
 

 
विज्ञापन

5 of 8
जिविधा शर्मा
साल 2009 में जिविधा ने फिल्म 'मिनि पंजाब' से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया । इसी कड़ी में जिविधा की 'यार अनमुले', 'दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी', 'लॉयन ऑफ पंजाब' और 'दिल साडा लुटिया गया' जैसी फिल्मों में काम किया । फिल्मों के अलावा जिविधा ने टीवी सीरियल 'तुम बिन जाऊं कहां' और 'जमीं से आसमां तक' में भी काम किया । 
 

 
विज्ञापन

6 of 8
जिविधा शर्मा
1999 से 2013 तक के करियर में जिविधा ने कई तमिल, तेलुगु, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया । इसके बाद जिविधा सावधान इंडिया और फियर फाइल्स जैसे छोटे-छोटे शो में दिखने लगीं । जब उसमें भी काम नहीं मिला तो कुछ ऐड्स भी किए । जिविधा एक अच्छी डांसर भी हैं । इसलिए उन्होंने कुछ वीडियो एल्बम में भी काम किया ।
विज्ञापन

7 of 8
जिविधा शर्मा
5 साल से जिविधा कहां हैं और क्या कर रही हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है । कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने शादी कर ली है और उनके बच्चे भी हैं । जिविधा सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहतीं । इंस्टाग्राम, टि्वटर और फेसबुक पर जिविधा के अकाउंट हैं, जिसपर उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं ।
विज्ञापन

8 of 8
जिविधा शर्मा
अकाउंट पर मौजूद तस्वीरों से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं । साथ ही अपनी मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रही हैं । जिविधा के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें हैं लेकिन उसमें उन्होंने अपने बच्चों और पति की एक भी फोटो शेयर नहीं की है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें