साउथ फिल्म इंडस्ट्री धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है और इसका जादू बॉलीवुड पर भी साफ देखने को मिल रहा है। साउथ की फिल्मों की एक्ट्रेस तो हिंदी फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर ही चुकी हैं और साथ ही एक से बढ़कर एक हिट फिल्म भी दे रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं साउथ की ये टॉप 10 हीरोइन्स कितनी पढ़ी लिखी हैं.. नहीं..तो आइए जानते हैं....
विज्ञापन
काजल अग्रवाल
2 of 11
kajal agarwal
इस कड़ी में पहले बात करेंगे फिल्म सिंघम में नजर आईं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की। काजल फिल्म मर्सल, टेंपर और थुप्पाक्की जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही वह बॉलीवुड में फिल्म सिंघम और स्पेशल 26 में नजर आ चुकी हैं। बात करें उनकी पढ़ाई की तो वह मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग में ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन
रकुल
3 of 11
rakul preet singh
तमिल और तेलुगू फिल्मों के बाद बॉलीवुड फिल्म यारियां और अय्यारी में नजर आईं एक्ट्रेस रकुल सिंह प्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथमेटिक्स में ग्रेजुएश किया है। वह साउथ की सुपरहिट फिल्म ध्रुवा में भी नजर आ चुकी हैं।
तापसी
4 of 11
tapsi Pannu
तापसी पन्नू साउथी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह बॉलीवुड में फिल्म नाम शबाना से फेमस हुई थीं। इसके बाद वह फिल्म पिंक और जुड़वा 2 में भी दिखाई दी हैं। बता दें कि तापीस ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टिट्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
पूजा हेगड़े
5 of 11
Pooja Hegde
मिस यूनिवर्स इंडिया की दूसरी रनरअप रह चुकीं पूजा हेगड़े फिल्म ओका लैला कॉसम और मुकुंदा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बता दें कि पूजा ने बॉलीवुड में फिल्म मोहन जोदारो से डेब्यू किया था। उन्होंने मुंबई के MMK कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
विज्ञापन
एमी जैक्सन
6 of 11
Amy Jackson
फिल्म सिंह इज किंग में लीड रोल में नजर आई एक्ट्रेस एमी जैक्सन रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2 में नजर आने वाली हैंं। बात करें उनकी एजुकेशन की तो उन्होंने वुल्टन के सेंट एडवर्ड कॉलेज से साहित्य में स्नातक किया है।
विज्ञापन
श्रुति हासन
7 of 11
श्रुति हसन
साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन आज टॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। श्रुति ने मुंबई के सेंट एंड्यूज कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है।
तमन्ना
8 of 11
Tamannah Bhatia
'मिल्की ब्यूटी' के नाम से मशहूर तमन्ना भाटिया ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में भी लीड रोल कर चुकी हैं और वह साउथ की ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। महाराष्ट्र में पैदा हुई तमन्ना ने नेशनल कॉलेज से बीए किया है।
9 of 11
Samantha
तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा कतिथि और दुकुड़ू जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं और वह तमिल फिल्मों के फिल्मफेयर और नंदी अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं।उन्होंने चेन्नई के स्टेला मेरिस कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है।
नयनतारा
10 of 11
Nayanthara
साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा अर्रामबम, थानी ओरुवन, माया और इरू मुगन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखा चुकी हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में तिरुवल्ला के मार्टहोम कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है।