फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकर के बाद डीसी की इन फिल्मों का है दर्शकों को इंतजार, जानें कौन-कौन से सुपरहीरोज आएंगे नजर

Thu, 17 Oct 2019 08:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Joker - फोटो : Social Media
इन दिनों हॉलीवुड के पर्दे पर डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की फिल्म जोकर ने धमाल मचाया हुआ है। फिल्म में वाकीन फिनिक्स मुख्य भूमिका में हैं। दर्शक फिल्म की कहानी के अलावा वाकीन फिनिक्स के अभिनय को भी काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म जोकर में वाकीन फिनिक्स का किरदार बैटमैन के कट्टर दुश्मन जोकर के बनने की कहानी से प्रेरित है। फिल्म जोकर के बाद डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स अपने फैंस के लिए और भी कई शानदार फिल्मों का तोहफा लेकर आने वाला है। इसलिए आज हम आपको डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की आने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
Birds of Prey - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- बर्ड्स ऑफ प्रे
डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। ये साल 2016 में आई फिल्म सुसाइड स्क्वाड की स्पीन ऑफ है। इस फिल्म में अभिनेत्री मार्गोट रोबी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। उनके किरदार का नाम हर्ले क्विन है। मार्गोट रोबी के अलावा इस फिल्म में सुपरहीरो के किरदार में अन्य महिला सुपरहीरो भी दिखाई देंगी। फिल्म में मार्गोट रोबी के अलावा जरीन स्मोलेट-बेल, मैरी एलिजाबेथ विनस्टेड और एला जे बास्को जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की निर्देशन कैथी यान कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
वंडर वुमन - फोटो : file photo
'वंडर वुमन 1984'
साल 2017 में डीसी की सुपरहिट फिल्म 'वंडर वुमन' का अगला सीक्वल लंबे समय से चर्चा में है। इसके अगले सीक्वल का नाम 'वंडर वुमन 1984' है। इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बीते दिनों इस फिल्म का लोगो सामने आया था। ये फिल्म अगले साल जून तक रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन पैटी जेनकिंस करेंगी। 'वंडर वुमन 1984' में गैल गैडोट के क्रिस्टन विग, पेड्रो पास्कल और क्रिस पाइन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 

4 of 10
Robert Pattinson - फोटो : social media
द बैटमैन 
हॉलीवुड की सबसे चर्चित और DCEU (डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स) के मशहूर सुपरहीरो फिल्म 'द डार्क नाइट' को बीते दिनों उसका नया बैटमैन मिल गया है। DCEU की आने वाली फिल्म 'द डार्क नाइट' के सीक्वल में एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब तक डीसी स्टूडियो की फिल्म में बैटमैन का किरदार एक्टर एडम वेस्ट, माइकल कीटन, वैल किल्मर, जॉर्ज क्लूनी, क्रिश्चियन बेल और बेन एफ्लेक जैसे कलाकारों ने निभाया है। ये फिल्म अगले साल जून तक रिलीज हो सकती है। फिल्म बैटमैन में रॉबर्ट पैटिनसन के अलावा जो क्रेविट्ज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। 
विज्ञापन

5 of 10
The Suicide Squad - फोटो : सोशल मीडिया
सुसाइड स्क्वाड 
डीसी मूवीज सुपरहीरो के साथ-साथ अपने विलेन को भी उतनी ही प्रमुखता से पेश करती रही है। इसी के चलते सुसाइड स्क्वाड में जेरेड लेटो के शानदार 'जोकर' कैरेक्टर को ताबड़तोड़ तारीफें मिली थी। अब इस फिल्म साल 2021 सीक्वल रिलीज होगा। इस फिल्म में वियोला डेविस, मार्गोट रोबी, इदरीस एल्बा, जॉन सिना और जैनिफर होलैंड जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। 
विज्ञापन

6 of 10
Aquaman - फोटो : social media
एक्वामैन 2
डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स की फिल्म एक्वामैन साल पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता जेसन मोमोआ मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने एक्वामैन के किरदार में जेसन मोमोआ को काफी पसंद किया था। इस फिल्म का अगला सीक्वल  साल 2022 में आएगा। अभी तक फिल्म में कौम मुख्य किरदार में नजर आएगा इसका खुलासा नहीं हो सकता है, क्योंकि बीती अगस्त को एक्वामैन का किरदार करने वाले कलाकार जेसन मोमोआ ने फिल्म के सीक्वल में काम करने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन

7 of 10
Shazam film poster - फोटो : twitter
शाजाम 2
DCEU (डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स) की ये फिल्म इस साल अप्रैल में आई थी। फिल्म में जकारी लेवी, एशर एंजेल, जैक डिलन ग्रैजर और मार्क स्ट्रॉन्ग जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। शाजाम 2 किस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। 

8 of 10
Black Adam - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक एडम
ये फिल्म शाजाम और शाजाम 2 की कहानी से जुड़ी होगी। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म ब्लैक एडम का निर्देशन जैम कोलेट-सेरा करेंगे। 

9 of 10
New Gods - फोटो : सोशल मीडिया
न्यू गॉड्स
डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स इस फिल्म के जरिए अपने नए सुपरहीरोज को भी लॉन्च कर सकती है। इस फिल्म की कहानी में भगवान और रक्षकों के बीच लड़ाई दिखाई जाएगी। न्यू गॉड्स का निर्देशन एवा ड्यूवर्ने  करेंगे। 
विज्ञापन

10 of 10
The Flash - फोटो : सोशल मीडिया
द फ्लैश
ये भी डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स की फिल्म का सीक्वल है। द फ्लैश साल 2014 में आई थी। दर्शकों ने इसकों काफी पसंद किया था। द फ्लैश 2 निर्देशन एंडी मुशचिती करेंगे। ये फिल्म कौन से साल आएगी अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। इस फिल्म में एज्रा मिलर, क्रिस कोलेमन और बिली क्रुडुप जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें