फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुुड की हीरोइनों से कम नहीं हैं ये 10 भोजपुरी हीरोइनें, एक फिल्म की फीस आंखें खोल देगी

Tue, 17 Apr 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बीते कुछ सालों से सिनेमा प्रेमियों के बीच भोजपुरी फिल्मों का क्रेज बढ़ा है। फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है तो वहीं हीरोइनें भी अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीते में पीछे नहीं रहतीं। फैशन और स्टाइल में भी भोजपुरी हीरोइनें किसी से कम नहीं हैं। जहां पहले हीरोइनों की कम फीस को लेकर चर्चा रहती थी, वहीं अब भोजपुरी हीरोइनें फीस के मामले बॉलीवुड की हीरोइनों से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी की कौन सी हीरोइन लेती है सबसे ज्यादा फीस...
विज्ञापन

2 of 11
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की महंगी लिस्ट में आम्रपाली दुबे का नाम सबसे ऊपर आता है। एक पोर्टल की जानकारी के मुताबिक वह एक फिल्म के एवज में 8-9 लाख रुपये फीस लेती हैं। आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में भोजपुरी फिल्मों में एंट्री ली थी। उन्होंने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

3 of 11
मोनालिया
मोनालिसा के नाम से हर कोई वाकिफ होगा। वह बिग बॉस में भी नजर आ चुकीं हैं। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराओं में गिनी जाने वाली मोनालिसा एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 लाख चार्ज करती हैं।

4 of 11
रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों में अपनी हॉट एंड बोल्ड अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली रानी चटर्जी एक फिल्म के एवज में 5-8 लाख रुपये लेती हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
प्रियंका पंडित

प्रियंका पंडित को भोजपुरी फिल्मों की प्रियंका चोपड़ा भी कहा जाता है, यह एक फिल्म में काम करने के लिए 4-5 लाख मेहनताना लेती  हैं।
विज्ञापन

6 of 11
पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े अपनी एक्टिंग का जलवा केवल भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं बिखेरती हैं, बल्कि वह कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी अभिनय करती हैं। वह एक फिल्म के लिए 2-4 लाख रुपये लेती हैं। साल 2010 से लेकर 2014 तक पाखी और दिनेश लाल यादव ने कई बड़ी हिट्स दी।
विज्ञापन

7 of 11
काजल राघवानी

भोजपुरी की टैलेंटड अभिनेत्रियों में शुमार काजल राघवानी की एक फिल्म की फीस 5-6 लाख प्रति फिल्म है।हाल ही में आई इनकी फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
 

8 of 11
रिंकू घोष

रिंकू घोष की गिनती भोजपुरी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में होती है। इतनी ही नहीं वह अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला में आइटम नंबर भी कर चुकी हैैं। वह एक फिल्म के लिए 2-3 लाख रुपये लेती हैं। 

9 of 11
अंजना सिंह

अंजना सिंह एक फिल्म में काम करने के एवज में 2.5 से 3 लाख रुपये लेती हैं। 

10 of 11
अक्षरा सिंह

अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की शानदार डांसरों में गिनी जाती हैं, इनकी फिल्मों में एक डांस नंबर की उम्मीद दर्शक जरूर करते हैं। यह एक फिल्म के एवज में 2-3 लाख चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

11 of 11
सीमा सिंह

भोजपुरी फिल्मों में सीमा सिंह के आइटम डांस से काफी लोग दीवाने हैं। वह कमाई के मामले में 10वें पायदान पर आती हैं। वह एक फिल्म के लिए 1-1.5 लाख रुपये लेती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें