एमएम कीरावनी
- फोटो : सोशल मीडिया
म्यूजिक कंपोजर हैं राजामौली के कजिन कीरावनी
राजामौली के कजिन का नाम एमएस कीरावनी है। कीरावनी भारतीय फिल्मों में म्यूजिक कंपोजर, प्लेबैक सिंगर और गाने के लिरिक्स लिखते हैं। कीरावनी तेलुगु सिनेमा के अलावा तमिल, कन्नड, मलयालम और हिंदी के लिए भी काम करते हैं। कीरावनी ने 1997 में तेलुगु फिल्म अन्नामय्या के लिए सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। वह अब तक आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, ग्यारह राज्य नंदी पुरस्कार और एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। कीरावनी राजामौली की लगभग सभी फिल्मों में म्यूजिक कंपोजर के तौर पर काम करते हैं। राजामौली के दूसरे कजिन कल्याण कोडुरी भी म्यूजिक कंपोजर हैं।