फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें अनुभव सिन्हा की 11 फिल्मों का पूरा लेखा जोखा, मेकैनिकल इंजीनियर यूं बन गया बड़ा फिल्ममेकर

Sat, 22 Jun 2019 01:59 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनुभव सिन्हा - फोटो : file photo
कुछ ही दिनों में अपनी नई फिल्म लेकर आने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आज ही के दिन पैदा हुए। अपने 19 साल के करियर में करीब 11 फिल्मों पर काम कर चुके हैं। इन फिल्मों के साथ-साथ ही मैकेनिकल इंजीनियर अनुभव सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में तरह-तरह के उतार चढ़ाव देखे हैं। आइए आज इनके 53वें जन्मदिन के मौके पर बताते हैं आपको इनकी इन 11 फिल्मों के बारे में.........

तुम बिन (2001)

इस फिल्म से अनुभव सिन्हा ने बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। वहीं अनुभव सिन्हा की इस फिल्म को प्रोड्यूस टी सीरीज़ ने किया है। यह फिल्म एक लव स्टोरी है। फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक, राकेश वशिष्ठ और अमृता प्रकाश मुख्य भूमिकाओं में है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक ठाक बिज़नेस किया था। इस फिल्म का फिर एला चेप्पनु नाम से एक तेलगु में रीमेक हुआ था। इसी फिल्म का सीक्वल भी खुद अनुभव सिन्हा ने ही बनाया, जो तीन साल पहले 2016 में आई थी। 
विज्ञापन

2 of 11
Aapko Pehle Bhi Kahin Dekha Hai - फोटो : amar ujala mumbai
आपको पहले भी कहीं देखा है (2003) 

यह अनुभव सिन्हा की बतौर निर्देशक और लेखक दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, साक्षी शिवानंद और ओम पुरी अहम भूमिकाओं में नज़र आए। यह फिल्म भी एक लव स्टोरी है। यह फिल्म विदेशी फिल्म फादर ऑफ द ब्राइड का रीमेक है। इस फिल्म को भी प्रोड्यूस टी सीरीज़ ने ही किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 
विज्ञापन

3 of 11
dus - फोटो : amar ujala mumbai
दस (2005)

बतौर निर्देशक यह अनुभव सिन्हा के करियर की पहली सबसे बड़ी फिल्म रही। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, एशा देओल, दीया मिर्जा और जाएद खान अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन स्पाय थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संजय दत्त एक एटीसी के पुलिसकर्मी के किरदार में हैं। फिल्म में ये सभी मिलकर एक आतंकी हमले को रोकते हैं। यह उस साल की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई।
 

4 of 11
Tathastu - फोटो : amar ujala mumbai
तथास्तु (2006)

अनुराग सिन्हा की इस फिल्म में भी मुख्य भूमिका में संजय दत्त ही नज़र आए, वहीं यह फिल्म अमेरिकी फिल्म जॉन क्यू की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त एक आम इन्सान का किरदार अदा कर रहे हैं जो अपने बच्चे की जान बचाने के लिए पैसे ना होने पर अपनी जान दांव पर लगा देता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 
विज्ञापन

5 of 11
कैश - फोटो : amar ujala mumbai
कैश (2007) 

2007 में आई इस फिल्म से अनुभव सिन्हा पहली बार प्रोड्यूसर बने थे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म के सितारों की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन, शमिता शेट्टी, दीया मिर्जा, सुनील शेट्टी व रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए। यह फिल्म एक रॉबरी की कहानी पर आधारित है। पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।  
विज्ञापन

6 of 11
Ra One - फोटो : file photo
रा वन (2011)

कैश के फ्लॉप होने के बाद अनुभव सिन्हा ने पूरे चार साल तक किसी फिल्म पर काम नहीं किया, जिसके बाद 2011 में उन्हें सीधे फिल्मी जगत के किंग खान के ड्रीम प्रॉजेक्ट रा वन पर काम करने का मौका मिला। यह फिल्म आज तक अनुभव सिन्हा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही है। शाहरुख खान इस फिल्म में एक रोबोट के किरदार में नज़र आए थे। वहीं फिल्म की कहानी एक आम आदमी की है जो गेम डेवलपर है, जिसका किरदार शाहरुख खान निभा रहे हैं। इस गेम से विलेन असल दुनिया में आ जाता, उसी से लड़ने गेम का हीरो शाहरुख खान खुद बाहर आकर उसे मारता है। फिल्म को तरह तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 150 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाई नहीं कर पाई थी। 
विज्ञापन

7 of 11
Gulaab Gang - फोटो : social media
गुलाब गैंग (2014) 

पांच साल पहले आई यह फिल्म असल ज़िंदगी पर आधारित कहानी दर्शाती है। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने सिर्फ प्रोड्यूस किया था। फिल्म में जूही चावला और माधुरी दीक्षित अहम किरदारों में नज़र आए। फिल्म की कहानी गुलाब गैंग पर आधारित है जो उत्तर प्रदेश में महिलाओं का एक संघठन है। फिल्म के रिलीज के पहले दिन ही यह फिल्म सुपरफ्लॉप घोषित कर दी गई थी। वहीं फिल्म में जूही चावला के अभिनय की काफी सराहना हुई। 

8 of 11
Zid - फोटो : amar ujala mumbai
ज़िद (2014)

इस फिल्म को भी अनुभव सिन्हा ने सिर्फ प्रोड्यूस किया है, इसके निर्देशक रहे विवेक अग्निहोत्री। इस फिल्म में करणवीर शर्मा, मन्नारा चोपड़ा, श्रद्धा दास, सीरत कपूर अहम भूमिकाओ में हैं। यह फिल्म एक इरोटिक थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म एक मर्डर की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं यह फिल्म भी एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। 

9 of 11
तुम बिन - फोटो : file photo
तुम बिन 2 (2016) 

2001 में बनाई अपने करियर की पहली फिल्म तुम बिन के सीक्वल से अनुभव सिन्हा ने एक बार फिर निर्देशन में वापसी की। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म को भी प्रोडूयस टी सीरीज़ ने ही किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी अहम भूमिकाओं में नज़र आए। अनुभव सिन्हा की यह फिल्म भी सुपरफ्लॉप साबित हुई। 12 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 6.5 करोड़ रुपये के आस पास तक की कमाई ही कर पाई थी।  

10 of 11
मुल्क फिल्म का पोस्टर - फोटो : file photo
मुल्क (2018)

पिछले साल आई इस फिल्म ने ही अनुभव सिन्हा का दर्जा ऊंचा किया है। अपने करियर में हिट्स से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दे चुके अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म के साथ वह कमाल किया जिसकी शायद वह काफी समय से आस लगाए बैठे थे। इस फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, मनोज पाहवा, रजत कपूर और प्रतीक बब्बर अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि यह फिल्म भी फ्लॉप घोषित हुई, पर इस फिल्म को खूब सराहना मिली। हिन्दू-मुस्लिम के बीच प्यार की भावना जगाने के लिए अनुभव सिन्हा ने यह फिल्म बनाई थी। 
विज्ञापन

11 of 11
Article 15 - फोटो : file photo
आर्टिकल 15 (2019)

कुछ ही समय में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा निर्देशित, निर्माणित और लिखित यह फिल्म धर्म, जाती व रंग के नाम पर होने वाले भेदभाव को खत्म करने के लिए बनाई गई है। अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में मुख्य भूमिका आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की है, जहां आयुष्मान खुराना आईपीएस की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म खास तौर पर 10वें लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है। वहीं भारत में यह 28 जून को रिलीज़ होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें