टेलीविजन की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अपनी खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। नागिन फेम अभिनेत्री के लिए हर किसी का दिल धड़कता है, लेकिन अभिनेत्री का दिल तो सिर्फ एक इंसान के लिए धड़का और वह है उनके पति सूरज नांबियार। सूरज हर साल 9 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में मौनी के हमसफर के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि कौन हैं सूरज नांबियार और मौनी रॉय संग उनकी लव स्टोरी के बारे में-