बहुमुखी प्रतिभा के धनी अतुल अग्निहोत्री ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरूआत एक अभिनेता के तौर पर की और फिर निर्देशन और फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया। अतुल अग्निहोत्री ने जीवन में बहुत उतार चढ़ाव देखे फिर भी कभी हार नहीं मानी। अभिनय और निर्देशन में असफल होने के बाद अतुल अग्निहोत्री अब हिंदी सिनेमा के एक सफल फिल्म निर्माता हैं। हिंदी सिनेमा के दबंग यानी कि सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री के 49वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे के कुछ रोचक तथ्य-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
अतुल अग्निहोत्री
- फोटो : file photo
दिल्ली के अतुल
फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता अतुल अग्निहोत्री का जन्म 22 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। अतुल एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अतुल का परिवार हिंदी सिनेमा में कोई नया नहीं है। अतुल से पहले उनके पिता रोहित अग्निहोत्री और बहन रति अग्निहोत्री हिंदी फिल्मों के जाने-माने अदाकार रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 11
अतुल अग्निहोत्री
- फोटो : file photo
शुरू से ही जिम्मेदारी
अतुल अग्निहोत्री के पिता रोहित अग्निहोत्री ने कुछ फिल्मों में अभिनय करने के बाद बिजनेस का रुख अख्तियार कर लिया। उनकी यह योजना सफल रही और रोहित अग्निहोत्री एक सफल बिजनेसमैन बनकर उभरे। अतुल के परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था कि इसी बीच एक गंभीर बीमारी से अतुल के पिता रोहित की मौत हो गई। पिता की मौत के बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी अतुल के कंधों पर आ गई।
4 of 11
अतुल अग्निहोत्री, सलमान खान
- फोटो : file photo
महेश भट्ट ने बनाया हीरो
पिता की मौत के बाद अतुल अपनी बहन रति के साथ रहने लगे। उन दिनों रति का नाम हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्रियों में लिया जाता था। फिल्मों में रति की सफलता देखकर अतुल ने फिल्मों में अभिनय करने का फैसला किया। यूं तो अतुल ने 1983 में ही रति अग्निहोत्री की फिल्म पसंद अपनी अपनी में बतौर बाल कालाकार काम किया था। लेकिन अतुल ने 1993 में आई महेश भट्ट की फिल्म 'सर' से बतौर मुख्य अभिनेता अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। इस फिल्म के बाद से अतुल की एक अच्छे अभिनेता की छवि बन गई।
विज्ञापन
5 of 11
अतुल अग्निहोत्री , अलवीरा खान
- फोटो : social media
बतौर हीरो किया संघर्ष
फिल्म सर के बाद सन 1993 और 2000 के बीच अतुल ने क्रांतिवीर, नाराज, आतिश, चाची 420, यशवंत और हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्मों में उम्दा अदाकारी का प्रदर्शन किया। इसके बावजूद अतुल एक सफल अभिनेता के तौर पहचान बनाने में असफल रहे। इस दौरान अतुल की पहचान सिर्फ सहायक अभिनेता के तौर पर ही सिमट कर रह गई।
विज्ञापन
6 of 11
अतुल अग्निहोत्री
- फोटो : file photo
सलमान की बहन से प्यार और शादी
1993 में फिल्म सर के बाद अतुल और सलमान की बहन अलवीरा की पहली मुलाकात फिल्म 'जागृति' (1993) के सेट पर हुई। अतुल तब नामी मॉ़डल हुआ करते थे और अलवीरा इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। फिल्म के हीरो भी सलमान खान ही थे। इस फिल्म के शूट के दौरान ही अतुल और अलवीरा के बीच नजदीकियां बढ़ी और इनका प्यार परवान चढ़ा। इसी बीच अलवीरा ने एक दिन अतुल की मुलाकात पिता सालीम खान से कराई और बात बन गई और फिर दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से 1996 में एक दूसरे से शादी कर ली।
विज्ञापन
7 of 11
अतुल अग्निहोत्री
- फोटो : file photo
निर्देशन के दांव
अभिनेता के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में असफल रहे अतुल अग्निहोत्री ने फिल्म निर्देशन का रुख अख्तियार किया। अतुल ने 2004 में 'दिल ने जिसे अपना कहा' नाम की फिल्म से निर्देशन में भी हाथ आजमाया। इस फिल्म में अतुल के साले सलमान खान, प्रीति जिंटा, और भूमिका चावला मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और अतुल बतौर निर्देशन भी पैर जमाने मे असफल रहें। 2007 में अतुल ने अपने छोटे साले सोहेल खान को लेकर फिल्म 'हेलो' का निर्देशन किया। अतुल के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी फ्लॉप रही और इसके साथ अतुल ने फिल्म निर्देशन को अलविदा कह दिया।
8 of 11
अतुल अग्निहोत्री
- फोटो : social media
सुपरहिट प्रोड्यूसर
2004 में फिल्म दिल ने जिसे अपना कहा के फ्लॉप होने के बाद 2007 में अतुल अग्निहोत्री फिल्म हेलो में पहली बार बतौर फ़िल्म निर्माता जुड़े और फिल्म का निर्देशन भी किया। यह फिल्म फ्लॉप रही लेकिन इसके बाद भी अतुल फिल्म निर्माता के तौर पर फिल्में बनाते रहे। 2011 में अतुल ने सलमान और करीना कपूर के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' बनाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद अतुल ने पुलकित सम्राट और बिलाल अमरोही के साथ फिल्म 'ओ तेरी' बनाई। हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'भारत' से भी बतौर निर्माता जुड़े हैं।
9 of 11
atul agnihotri alvira
- फोटो : file photo
कामयाब फिल्में
अतुल अग्निहोत्री ने महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सर से मुख्य अभिनेता के रूप में अपने सफर की शुरूआत की और यही फिल्म मुख्य अभिनेता के रूप में अतुल अग्निहोत्री की सबसे सफल भी फिल्म रही। निर्देशन कि पारी के दौरान अतुल कुछ खास नही कर सके और उनके निर्देशन में बनी दोनों फिल्में फ्लॉप रही। बतौर निर्माता अतुल ने फिल्म बॉडीगार्ड से सफलता का स्वाद चखा। इस फिल्म से अतुल को लागत का लगभग चार गुना मुनाफा हुआ। इस साल रिलीज हुई भारत भी सुपरहिट रही।
करोड़ों के है मालिक
अपने कैरियर में लगातार उतार चढ़ाव देखने के बाद भी अतुल अग्निहोत्री आज कई करोड़ रुपये के मालिक हैं। 2018 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार अतुल के पास कुल मिलाकर 54 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी। इनकी फिल्म बॉडीगार्ड ने जहां 230 करोड़ रुपये की कमाई की थी वहीं भारत की कमाई भी 200 करोड़ रुपये के पार पहुंचने को है। एक रिपोर्ट के अनुसार अतुल अग्निहोत्री की सालाना आय लगभग 8 मिलियन डॉलर है।
हमेशा सलमान के साथ
अतुल अग्निहोत्री एक अच्छे इंसान भी हैं। वह संबंधों की गरिमा समझते है और उसको बनाए रखने की भरपूर कोशिश भी करते हैं। अतुल ने अपने साले सलमान खान का हर वक्त साथ दिया है फिर चाहे वो काले हिरण के मामले में सलमान को जेल होने की बात हो या फिर 2002 में सड़क के किनारे सो रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने का मामला हो, अतुल हर वक़्त सलमान के साथ खड़े रहे और उनका सहयोग किया।