फिल्म बेबी
- फोटो : Twitter
बेबी
अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में रॉ के काम करने के तरीके को बारीकी से दिखाया गया है। इस फिल्म में बेबी के नाम से एक सीक्रेट टीम बनाई जाती है जो भारत पर हमला करने वाले आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर देती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, अनुपम खेर, के के मेनन, तापसी पन्नू, राणा दग्गुबाती समेत अन्य कलाकार हैं। 23 जनवरी 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 140 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।