फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविका रानी से डिंपल कपाड़िया तक, बॉलीवुड के 5 यादगार किसिंग सीन, एक तो बैन कर दी गई फिल्म

Sat, 09 Mar 2019 01:12 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kissing Scenes - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग सीन हमेशा ही चर्चाओं में रहते हैं। कभी कोई स्टार फिल्म में किसी के साथ इतना इंटीमेट हो जाता है कि वह खबर बन जाती है तो कभी कोई स्टार Kiss की सभी सीमाएं पार कर सुर्खियां बटोरता है। हालांकि कभी कभी किसिंग सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची भी चल जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसे कौन-कौन से किसिंग सीन्स है जो बॉलीवुड में हमेशा के लिए यादगार बन गए। 
विज्ञापन

2 of 6
Rishi Kapoor
ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया
'बॉबी' फिल्म से ऋषि कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। यह फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक खूबसूरत लव स्टोरी दिखाई गई है जिसमें यह दोनों एक दूसरे को Kiss करते हुए दिखाई दिए। यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। 
विज्ञापन

3 of 6
Emraan Hashmi
इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता
इमरान हाशमी ज्यादातर फिल्मों में किसिंग सीन्स करते हुए दिखाई देते है। यहां तक की लोग उन्हें 'सीरियल किसर' भी कहने लगे है। साल 2005 में आई 'आशिक बनाया आपने' फिल्म में उनका तनुश्री के साथ किसिंग सीन काफी चर्चा का विषय रहा। यहां तक की इस किसिंग सीन को सबसे लंबे किसिंग सीन में भी गिना जाता है। 

4 of 6
Devika Rani - फोटो : file photo
हिमांशु राय और देविका रानी 
बॉलीवुड के शुरुआती दौर में अक्सर स्टार्स ऑन स्क्रीन इंटीमेट होने से कतराते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय के सिनेमा जगत का माहौल काफी अलग था। ऐसे में साल 1933 में आई 'कर्मा' फिल्म काफी चर्चाओं में रही। इस फिल्म में एक्टर हिमांशु राय और देविका एक दूसरे को Kiss करते हुए दिखाई दिए थे। इस सीन पर विवाद इतना बढ़ा कि फिल्म को ही बैन कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
Aamir Khan - फोटो : file photo
करिश्मा कपूर और आमिर खान
आमिर खान अक्सर फिल्मों में इंटीमेन सीन करने से कतराते है। साल 1996 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में उन्होंने करिश्मा कपूर के साथ पहला किसिंग सीन दिया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी। आमिर और करिश्मा के बीच इस किसिंग सीन को बारिश में फिल्माया गया था जिसे यादगार किसिंग सीन कहा जाता है। हालांकि इस फिल्म के बाद आमिर ने करीना के साथ '3 इडियट्स' फिल्म में किसिंग सीन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mallika Sherawat - फोटो : file photo
मल्लिका शेरावत और हिमांशु मलिक
मल्लिका शेरावत की 'ख्वाहिश' फिल्म का नाम बॉलीवुड की उन फिल्मों में शुमार है जिसमें सबसे ज्यादा किसिंग सीन दिखे। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी जिसमें मल्लिका और हिमांशु ने 17 लिप लॉक सीन दिए। इस फिल्म ने किसिंग सीन की वजह से बॉलीवुड की दुनिया में उस समय हलचल मचा दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें