फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांझणा से लेकर डकैत दुल्हन तक, सोनम कपूर के जन्मदिन पर देखिए उनके 5 दमदार किरदार

Sun, 09 Jun 2019 05:35 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sonam kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'सांवरिया' के बाद सोनम कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी कई फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको सोनम कपूर की ऐसी फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Raanjhanaa - फोटो : social media
फिल्म- रांझणा
सोनम कपूर की ये फिल्म साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनूष, अभय देओल और स्वरा भास्कर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन आंनद एल राय ने किया है। फिल्म रांझणा में दर्शकों ने सोनम कपूर की एक्टिंग को काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Khoobsurat - फोटो : social media
फिल्म- खूबसूरत
सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सोनम के डॉ. मिली वाले किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया था। 

4 of 6
Dolly Ki Doli - फोटो : social media
फिल्म- डॉली की डोली
फिल्म डॉली की डोली में सोनम कपूर ने डकैत दुल्हन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और पुलकित सम्राट जैेस कलाकार मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक ढोगरा ने किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
padman - फोटो : file photo
फिल्म- पैडमैन
अक्षय कुमार के साथ सोनम कपूर की ये फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया था। फिल्म में बिजनेसमैन गर्ल का किरदार निभाया था जो अक्षय कुमार का बिजनेस बढ़ाने में साथ देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
फिल्म- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
सोनम कपूर की ये फिल्म इस साल आई थी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, अनिल कपूर और जूही चावला जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में सोनम कपूर ने समलैंगिक लड़की का रोल अदा किया था। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा ने किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें