फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की बेटी? सामने आईं ये तस्वीरें

Sun, 06 Oct 2019 11:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : instagram

सिनेमाजगत और क्रिकेट का गहरा नाता रहा है। इन दोनों क्षेत्रों के सितारे कई बार एक दूसरे को दिल दे चुके हैं। इसमें अजरुद्दीन और संगीता बिजलानी से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। इस बीच एक और क्रिकेटर केएल राहुल का नाम फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन से जोड़ा जा रहा है। यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हैं। अथिया को बीती रात केएल राहुल के साथ देखा गया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
KL Rahul and Athiya Shetty - फोटो : file photo
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की एक साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ काले रंग के ब्लेजर और सफेद क्रॉप टॉप में अथिया खूबसूरत लग रही हैं वहीं केएल राहुल भी सफेद टीशर्ट और डेनिम जैकेट में कूल लग रहे हैं। दोनों को एक ही कार में आते देखा गया। हालांकि दोनों अफेयर की खबरों को नकार चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अथिया शेट्टी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

अभी बीते दिनों ही अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट के बाद एक फैशन डिजाइनर ने ऐसा कमेंट कर दिया कि केएल राहुल के साथ अथिया का नाम जोड़ा जाने लगा। विक्रम फणनवीस ने कमेंट किया- 'तुम इन दिनों बहुत उत्साहित और उत्तेजित नजर आ रही हो। चलो केएल चलते हैं? कुआलांपुर।' विक्रम के कमेंट पर तुरंत अथिया ने जवाब दिया। अथिया शेट्टी ने लिखा- 'तुम्हें ब्लॉक करना पड़ेगा।' इस पर विक्रम ने लिखा- 'मैं अंपायर से तुम्हारी शिकायत करूंगा। अथिया एक बार तुम्हारा विकेट गया। वह फिर से पवेलियन की तरफ लौट आया है।'

4 of 5
सुनील शेट्टी
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ जल्द ही 'मोतीचूर चकनाचूर' में नजर आने वाली हैं। बता दें 'मोतीचूर चकनाचूर' को देबा मित्रा हसन डायरेक्टर कर रहे हैं और राजेश और किरण भाटिया फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी ने सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से 2015 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब तक अथिया बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। भले ही अथिया की एक के बाद एक हिट फिल्म नहीं आ रही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें