बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत पुराना कनेक्शन रहा है। शर्मिला-पटौदी, अनुष्का-विराट, युवराज-हेजल जैसे कितने ही ऐसे कपल हैं जो अलग अलग इंडस्ट्री के होते हुए भी प्यार में पड़ गए। कुछ इसी तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल की भी नजदीकियों की खबरें सामने आती रहती हैं। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया फिल्मों से ज्यादा राहुल के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में आथिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिस पर के एल राहुल का खास कमेंट आया है।