फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री में आने से पहले सेल्समैन था ये गायक, एक गाने ने रातों- रात बदल दी किस्मत

Thu, 22 Aug 2019 03:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केके - फोटो : फाइल फोटो
गायक केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ है। केके की आवाज ऐसी है कि हर किसी के दिल को छू जाती है। 23 अगस्त 1970 को जन्मे केके ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
केके - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के रहने वाले केके को गाने का शौक बचपन से था। महज दूसरी क्लास में उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। किशोर कुमार और संगीतकार आर डी बर्मन से प्रभावित केके ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से किया। कॉलेज के दौरान भी वो लगातार परफॉर्मेंस देते थे।
विज्ञापन

3 of 5
केके - फोटो : फाइल फोटो
सिंगर बनने से पहले केके ने सेल्समैन का काम किया है। दरअसल अपने बचपन के प्यार ज्योति कृष्णा से शादी करने के लिए उन्होंने ये काम किया था। बतौर सेल्समैन केके ने 8 महीने तक नौकरी की थी। जल्द ही केके को लगने लगा कि यह काम उनके लिए नहीं है। इसके बाद वो साल 1994 में मुंबई पहुंचे।

4 of 5
kk
पत्नी और परिवार के सहयोग से उन्होंने सिंगर शिबानी कश्यप के साथ जिंगल्स गाना शुरू किया। केके ने करीब 3000 से ज्यादा जिंगल्स गाए हैं। केके को पहचान मिली 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने 'तड़प-तड़प' से। यह गाना सलमान खान पर फिल्माया गया था। इसी साल उनकी एलबम भी रिलीज हुई। इसके गाने 'याद आएंगे वो पल' आज भी कॉलेज फंक्शन में गाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय गाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केके - फोटो : फाइल फोटो
केके कोई भी गाना गाने से पहले उसके लिरिक्स को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। एक किस्सा शेयर करते हुए केके ने बताया था कि 'एक बार एक नए संगीतकार ने गाना गाने के लिए बुलाया। अचानक मुझे लगा कि ये कैसे बोल हैं और मैं बीच में गाना छोड़कर चला गया। बाद में फोन आया कि गाने के बोल बदल दिए गए हैं।' केके आगे बताते हैं कि 'अब शायद लोगों को पता है कि मैं ऐसे गाने नहीं गाता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें