डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए कहा है- 'यह सब केवल अफवाह और काल्पनिक बातें फैल रही हैं। हम 'किजी और मैनी' जमशेदपुर और रांची का शेड्यूल खत्म करके मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। हम इस दौरान काफी मस्ती भी कर रहे हैं। हमारी कास्ट और क्रू फिल्म को अच्छा और खूबसूरत बनाने की पूरी कोशिश भी कर रहे हैं।' मुकेश छाबड़ा के इस बयान की चर्चा चारों और हो रही है।