अजय देवगन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में 25 साल हो चुके हैं। इन 25 सालों में उन्होंने कभी किसी हीरोइन के साथ लिपलॉक नहीं किया। लेकिन अपनी आने वाली फिल्म शिवाय के लिए उन्होंने ये कसम तोड़ दी।
अजय ने शिवाय की विदेशी एक्ट्रेस एरिका कार के साथ 3 मिनट तक लिपलॉक सीन दिया है। फिल्म में एरिका ने अजय की पत्नी का किरदार निभाया है। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी और अजय के फैंस को इस किस सीन का इंतजार रहेगा।
अजय देवगन ऐसे पहले एक्टर नहीं हैं जिन्होंने पहली बार हीरोइन को ऑनस्क्रीन स्मूच किया है। इस लिस्ट में शाहरुख, अक्षय और अमिताभ बच्चन तक का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं इन स्टार्स ने किस फिल्म में अपना पहला चुंबन लिया।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, जब इन एक्टर्स ने किया था अपना पहला स्मूच सीन
2 of 9
अमिताभ बच्चन
शायद आपको भरोसा ना हो लेकिन महानयक अमिताभ बच्चन ने 60 साल की उम्र में अपना पहला ऑनस्क्रीन स्मूच किया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में बिग बी, रानी मुखर्जी के साथ लिप लॉक करते नजर आए थे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, जब इन एक्टर्स ने किया था अपना पहला स्मूच सीन
3 of 9
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में कैटरीना कैफ के साथ एक लंबा स्मूच सीन दिया था। ये शाहरुख का पहला ऑनस्क्रीन लिपलॉक था। वहीं कैटरीना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बार-बार देखो में उन्होंने एक्टर सिद्घार्थ मल्होत्रा को तीन बार स्मूच किया है।
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, जब इन एक्टर्स ने किया था अपना पहला स्मूच सीन
4 of 9
अक्षय कुमार
लंबे समय से अक्षय कुमार किसी हीरोइन के साथ लिपलॉक करते नजर नहीं आए हैं। उन्होंने अपना पहला लिपलॉक फिल्म 'सौगंध' में एक्ट्रेस शांतिप्रिया के साथ किया था। हालांकि उनका फिल्म 'रुस्तम' में इलियाना डिक्रूज के साथ भी एक लिपलॉक सीन था जिसे अक्षय ने डिलीट करवा दिया था।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, जब इन एक्टर्स ने किया था अपना पहला स्मूच सीन
5 of 9
आमिर खान
तीनों खान में आमिर ही ऐसे हैं जिन्हें ऑनस्क्रीन किस करने में कभी परहेज नहीं रहा। आमिर ने आखिरी बार फिल्म धूम 3 में कैटरीना कैफ के साथ लिपलॉक किया था। लेकिन उन्होंने अपना पहला स्मूच फिल्म होली में एक्ट्रेस कितु किडवानी के साथ किया था।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, जब इन एक्टर्स ने किया था अपना पहला स्मूच सीन
6 of 9
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की पहली फिल्म सांवरिया थी लेकिन उन्होंने इसमें कोई किस सीन नहीं दिया था। उन्होंने पहली बार एक नहीं बल्कि तीन-तीन हीरोइनों को एक ही फिल्म में स्मूच किया था। फिल्म 'बचना है हसीनों' में रणबीर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और मिनीषा लांबा को चूमते नजर आए थे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, जब इन एक्टर्स ने किया था अपना पहला स्मूच सीन
7 of 9
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर के पहले किस को कौन भूल सकता है। शाहिद और करीना ने अपने ब्रेकअप के दौरान फिल्म 'जब वी मेट' में करीब 2 मिनट का लिपलॉक सीन दिया था। इसके बाद फिल्म बदमाश कंपनी, कमीने और हैदर जैसी फिल्मों में भी शाहिद के जबरदस्त किस सीन थे।
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, जब इन एक्टर्स ने किया था अपना पहला स्मूच सीन
8 of 9
सिद्धार्थ मल्होत्रा
वैसे तो न्यूकमर के लिए फिल्मों में स्मूच करना कोई बड़ी बात नहीं हैं। अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया के साथ लिपलॉक किया था। बता दें कि करण जौहर ने भी पहली बार अपनी फिल्म में किसी किस सीन का डायरेक्शन किया था।
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक, जब इन एक्टर्स ने किया था अपना पहला स्मूच सीन
9 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दावा है कि उन्होंने ऑनस्क्रीन कभी किसी हीरोइन को स्मूच नहीं किया। शायद वो अपनी अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'मिस लवली' के उस फ्रेंच किस को भूल गए जो उन्होंने एक्ट्रेस निहारिका सिंह को किया था।