फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiss Day: जब खुल्लम-खुल्ला किस कर बैठे थे ये सेलेब्रिटी, खूब मचा था बवाल

Tue, 12 Feb 2019 03:44 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ranveer singh
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और आज किस डे (KISS DAY) किस डे है । इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसे पॉपुलर चुंबन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके के बाद हंगामा मच गया था । इसमें बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनेता तक शामिल हैं। आइए जानते हैं उन Kiss के बारे में जो अगले दिन ही अखबारों की हेडलाइन बन गए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
kiss day
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

इसमें सबसे पहला नाम आता है महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का। जी हां, एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बिग बी ने जया को सबके सामने किस कर लिया था। खास बात ये थी कि मौके पर रेखा भी मौजूद थीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में बिग बी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 8
kiss scene
शिल्पा शेट्टी और मंदिर के पुजारी

शिल्पा शेट्टी एक बार सखिगोपाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। यहां उन्होंने मंदिर के पुजारी से पूजा करवाई। पूजा के बाद पुजारी जी शिल्पा के साथ फोटो खिंचवाने लगे। फिर उन्होंने देखते ही देखते शिल्पा के गाल को चूम लिया। कैमरे में ये नजारा कैद हो गया और अगले दिन शिल्पा कंट्रोवर्सी में घिर गई थीं।

4 of 8
kiss day
मीका सिंह और राखी सावंत

ये किस्सा तो आप सभी को याद ही होगा। गायक मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी पर राखी सावंत को इनवाइट किया था। शराब के नशे में मीका इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने राखी को पकड़कर स्मूच कर लिया। ध्यान देने वाली बात ये थी कि उस पार्टी में राखी के ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक भी मौजूद थे। इसके बाद राखी ने मीडिया के सामने काफी बवाल मचाया था।
विज्ञापन

5 of 8
kiss day
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा

वैसे पश्चिमी सभ्यता में किस करना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन जब ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब वो अपनी पत्नी के साथ बास्केट बॉल सीरीज देखने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के सामने पत्नी मिशेल को स्मूच कर लिया था और दोनों कैमरे में कैद हो गए थे। 
विज्ञापन

6 of 8
kiss day
सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण

एक समय था जब दीपिका पादुकोण, विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के काफी करीब थीं। उस दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें भी जोरों पर थीं। तभी आईपीएल मैच के दौरान सिद्धार्थ ने अपने पिता के सामने ही दीपिका को पकड़कर स्मूच कर लिया था।
विज्ञापन

7 of 8
kiss day
ऐश्वर्या राय और अजय देवगन

एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अभिषेक बच्चन के सामने ही अजय देवगन ने ऐश्वर्या राय को किस कर लिया था। ये सब कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद मीडिया में ये मामला बढ़-चढ़कर दिखाया गया था। 
विज्ञापन

8 of 8
kiss day
राम जेठमलानी और धर्मेंद्र

स्मूच करने के मामले में वकील से नेता बने 91 साल के राम जेठमलानी का नाम हमेशा चर्चा में रहा है। एक बार किसी अवॉर्ड शो में राम जेठमलानी ने एक्ट्रेस लीना चंद्रवरकर को स्मूच कर लिया था। इतना ही नहीं एक पब्लिक इवेंट में जेठमलानी एक्टर धर्मेंद्र को चूमते हुए भी कैमरे में कैद हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें