आज किस डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे चुंबन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। इसमें बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनेता तक शामिल हैं। आइए जानते हैं उन चुंबन के बारे में जो अगले दिन ही अखबारों की हेडलाइन बन गए थे।
विज्ञापन
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
2 of 8
kiss day
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
इसमें सबसे पहला नाम आता है महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का। जी हां, एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बिग बी ने जया को सबके सामने चूम लिया था। खास बात ये थी कि मौके पर रेखा भी मौजूद थीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में बिग बी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था।
विज्ञापन
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
3 of 8
kiss scene
शिल्पा शेट्टी और मंदिर के पुजारी
शिल्पा शेट्टी एक बार सखिगोपाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। यहां उन्होंने मंदिर के पुजारी से पूजा करवाई। पूजा के बाद पुजारी जी शिल्पा के साथ फोटो खिंचवाने लगे। फिर उन्होंने देखते ही देखते शिल्पा के गाल को चूम लिया। कैमरे में ये नजारा कैद हो गया और अगले दिन शिल्पा कंट्रोवर्सी से घिर गई थीं।
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
4 of 8
kiss day
मीका सिंह और राखी सावंत
ये किस्सा तो आप सभी को याद ही होगा। गायक मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी पर राखी सावंत को इनवाइट किया था। शराब के नशे में मीका इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने राखी को पकड़कर स्मूच कर लिया। ध्यान देने वाली बात ये थी कि उस पार्टी में राखी के ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक भी मौजूद थे। इसके बाद राखी ने मीडिया के सामने काफी बवाल मचाया था।
विज्ञापन
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
5 of 8
kiss day
बराक ओबामा और मिशेल ओबामा
वैसे पश्चिमी सभ्यता में किस करना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन जब ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे तब वो अपनी पत्नी के साथ बास्केट बॉल सीरीज देखने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के सामने पत्नी मिशेल को स्मूच कर लिया था और दोनों कैमरे में कैद हो गए थे।
विज्ञापन
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
6 of 8
kiss day
सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुकोण
रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण, विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के काफी करीब आ गई थीं। उस दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें भी जोरों पर थीं। तभी आईपीएल मैच के दौरान सिद्धार्थ ने अपने पिता के सामने ही दीपिका को पकड़कर स्मूच कर लिया था।
विज्ञापन
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
7 of 8
kiss day
ऐश्वर्या राय और अजय देवगन
एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अभिषेक बच्चन के सामने ही अजय देवगन ने ऐश्वर्या राय को किस कर लिया था। ये सब कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद मीडिया में ये मामला बढ़-चढ़कर दिखाया गया था।
KISS DAY: जब खुल्लम-खुल्ला किस करते हुए कैमरे में कैद हुए ये सितारे, खड़ा हुआ था बड़ा विवाद
8 of 8
kiss day
राम जेठमलानी और धर्मेंद्र
स्मूच करने के मामले में वकील से नेता बने 91 साल के राम जेठमलानी का नाम हमेशा चर्चा में रहा है। एक बार किसी अवॉर्ड शो में राम जेठमलानी ने एक्ट्रेस लीना चंद्रवरकर को स्मूच कर लिया था। इतना ही नहीं एक पब्लिक इवेंट में जेठमलानी एक्टर धर्मेंद्र को चूमते हुए कैमरे में कैद हो गए थे।