फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान की मेहरबानी के बावजूद नहीं बना इन युवकों का करियर, अब बारी इस नए सितारे की

Wed, 12 Apr 2023 02:51 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के सुल्तान सलमान खान अपने उदार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। और शायद यही वजह है कि उन्हें फिल्मजगत के अधिकतर लोग भाईजान के नाम से पुकारते हैं। सलमान की आदत रही है अपने आसपास दिखने वाले अच्छे चेहरों को अपनी फिल्मों या फिर अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स की फिल्मों से लॉन्च करने की। उनकी फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाली हीरोइनों की लंबी कतार रही है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी वह पलक तिवारी और शहनाज गिल को लेकर आ रहे हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि सलमान खान ने अब तक कितने युवकों को अपनी फिल्म में मौका दिया है, चलिए बताते हैं..
विज्ञापन

2 of 6
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
अब्दु रोजिक
छोटे भाईजान के नाम से प्रसिद्ध अब्दु रोजिक को सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में मौका दिया है। अब्दु बिग बॉस सीजन 16 के प्रतियोगी रह चुके हैं जहां उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। अब्दु की सलमान खान से नजदीकियां बिग बॉस के दौरान ही बढ़ीं और अब सलमान खान जैसे बड़े अभिनेता की फिल्म से उन्हें करियर ब्रेक मिल रहा है। 

इसे भी पढ़ें- Karan Johar: जीनत अमान से प्रभावित हुए करण जौहर, फिल्म मेकर ने पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 6
जहीर इकबाल, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जहीर इकबाल
जहीर इकबाल के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2019 में आई निर्देशक नितिन कक्कड़ की फिल्म 'नोटबुक' से हुई। फिल्म के निर्माता सलमान खान हैं। सलमान ने उन्हें एक शादी समारोह में देखा था और एक दिन बाद ही उन्होंने जहीर को अपने घर बुलाया और यहीं से फिल्मों में जहीर सफर की शुरुआत हुई। जहीर के पिता सलमान के अच्छे दोस्त हैं। नोटबुक के बाद साल 2022 में जहीर को सलमान खान की ही फिल्म ‘दबंग’ से लॉन्च हुईं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ 'डबल एक्सएल' में देखा गया था।

4 of 6
आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष शर्मा 
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म ‘लवयात्री’ से की। यह फिल्म भी सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस से ही बनी। आयुष के लिए ये करियर का बड़ा ब्रेक साबित हुआ। आयुष शर्मा साल 2021 में एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म ‘अंतिम’ में देखने को मिले जहां उनके किरदार को खूब प्रशंसा मिली।
विज्ञापन

5 of 6
सूरज पंचोली, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूरज पंचोली 
सलमान खान ने अपने पुराने परिचित आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को लेकर साल 2015 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी सालमन खान फिल्म्स के लिए फिल्म 'हीरो' बनाई थी। इसी फिल्म से सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी बड़े परदे पर लॉन्च हुईं। फिल्म में सलमान ने भी कैमियो किया है। फिल्म के बाद सूरज पंचोली को लोग उनके काम से जानने लगे। लेकिन विवादों में घिरने के चलते उनका करियर चमक नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलकित सम्राट, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुलकित सम्राट 
सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि उनकी लॉन्च की हुई हीरोइनों की चमक धूमकेतु जैसी होती है और उनके लॉन्च किए हीरो का रास्ता बहुत कठिन। ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ। पुलकित साल 2014 में आई सलमान की फिल्म 'जय हो' में दर्शकों को प्रभावित करने में सफल तो रहे लेकिन बाद में उनका करियर भी हाशिये पर ही चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें