फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKBKKJ: 'प्लीज फरहाद सामजी को हेरा फेरी 3 से हटा दो..', सलमान की फिल्म का हाल देख निर्देशक पर भड़के फैंस

Sun, 23 Apr 2023 01:13 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त बज बना हुआ था और सलमान के फैंस चार साल के बाद उनके दोबारा पर्दे पर वापस लौटने के इंतजार में थे। ईद के खास मौके पर फैंस को सलमान ने तोहफा दिया। पहले दिन इस फिल्म ने महज 13 करोड़ रुपये का औसत कारोबार किया, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई डबल यानि तकरीबन 25 करोड़ रुपये रही। वहीं कुछ लोगों को यह फिल्म बिल्कुल नहीं पसंद आई है। लेकिन लोगों ने इसका ठीकरा सलमान खान नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक फरहाद सामजी पर फोड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की तुलना शाहरुख खान की पठान से की जा रही थी। लेकिन किसी का भाई किसी की जान के कलेक्शन के आंकड़ों ने बता दिया कि फिल्म  की हालत क्या है। इसके पीछे लोगों को फरहाद सामजी का कमजोर डायरेक्शन नजर आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें- Studios Of Bombay 2: धूल और गुबार में खोया बॉलीवुड का नगीना फिल्मिस्तान, भुगत रहा अशोक कुमार की बेवफाई की सजा
विज्ञापन

3 of 5
हेराफेरी 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के बाद से ही यूजर्स फरहाद सामजी पर जमकर भड़के हुए हैं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि ये फिल्म जिस साउथ फिल्म वीरम् का हिंदी रीमेक है, उसे तो लोगों ने पसंद किया था, लेकिन फरहाद के डायरेक्शन में इतनी कमियां हैं कि दर्शकों को कहानी में मजा ही नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- फिल्म का डायरेक्शन फरहाद से करा के कबाड़ा कर दिया।

4 of 5
हेराफेरी 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर यह तक कह दिया है कि एक और फिल्म किसी का भाई किसी की जान को बर्बाद कर दिया और अभी भी हेरा फेरी 3 का निर्देशन कर रहे हैं, प्लीज इन्हें हटा दो। एक अन्य यूजर ने लिखा, हेरा फेरी 3 के निर्माताओं से मेरा अनुरोध है, अगर फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं... तो मत करो। बता दें कि इससे पहले भी लोगों ने हेरा फेरी 3 से फरहाद सामजी को हटाने का अनुरोध किया था।



विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, भूमिका चावला, सिद्घार्थ निगम, जगपति बाबू आदि सितारे नजर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें