हिंदी सिनेमा में ‘भाई’ के नाम से मशहूर चिरयुवा सलमान खान की अगली फिल्म की कहानी को लेकर उनके फैंस अभी से काफी उत्सुक हैं। वैसे तो ये फिल्म साउथ फिल्म ‘वीरम’ की रीमेक है, जिसे पहले इसके निर्देशक फरहाद सामजी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ के नाम से बनाने वाले थे लेकिन बाद में ‘बच्चन पांडे’ की कहानी साउथ की ही एक और फिल्म ‘जिगरठंडा’ की लाइन पर चली गई और फरहाद सामजी ने ‘वीरम’ की कहानी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के नाम से निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ शुरू कर दी। इसी फिल्म का नाम बदलकर अब ‘किसी का भाई किसी की जान’ हो चुका है और फिल्म में सलमान खान ने अपनी असल जिंदगी के किस्से भी पिरो दिए हैं।