राघव जुयाल अपने बेहतरीन डांस के लिए जाने जाते हैं। डांस के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी कई फिल्में की हैं, जो डांस के ऊपर ही आधारित हैं। हालांकि वह हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में राघव के साथ सलमान खान के अलावा, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, और भूमिका चावला जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से सभी कलाकार अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इसी बीच राघव और उनकी को स्टार शहनाज की डेटिंग की अफवाहें लगातार बढ़ रही हैं।