फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: 'खराब फिल्में बनाओगे तो कैसे चलेंगी...', लगातार फ्लॉप हो रहीं फिल्मों पर सलमान खान की दो टूक

Thu, 06 Apr 2023 11:47 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता की यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। पिछले दिनों उनकी इस फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं जो कि फैंस को खूब पसंद आए हैं। तीनों ही गानों में सलमान ने बेहतरीन डांस किया है और उनका स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में सलमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बॉलीवुड व अन्य फिल्मों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान सलमान खान से आजकल फ्लॉप हो रही फिल्मों के बारे में सवाल किया गया।  सलमान ने कहा, बहुत समय से कहा  जा रहा है कि हमारी जो फिल्में हैं वो चल नहीं रही हैं। खराब पिक्चरें बनाओगे तो चलेगी कैसे? अब हर एक के दिमाग में यह होता है कि हम मुगले आजम बना रहे हैं, शोले, हम आपके हैं कौन, दिलवाले बना रहे हैं। वो बनती नहीं हैं।' 

इसे भी पढ़ें- Salman Khan: हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे सलमान? डिजिटल कंटेंट पर सेंसरशिप को लेकर बोले अभिनेता
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने आगे कहा, 'आजकल के कुछ डायरेक्टर्स जो हैं, जिनके साथ मैंने एक ट्रैक किया है, नाम नहीं लूंगा, वो पूरे हिंदुस्तान को कोलाबा से लेकर अंधेरी तक के समझते हैं। जबकि ऐसा नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'आजकल के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूर्स को लगता है कि बहुत कूल फिल्म बनेगी'। उन्होंने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का जिक्र करते हुए कहा, 'ये मुझपर भारी नहीं पड़नी चाहिए नहीं तो यह हो जाएगा कि बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे और देखो इन्होंने खुद क्या बनाया है।' 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान ने नए अभिनेताओं के बारे में कहा, वह सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, सभी मेहनती हैं, लेकिन हम पांच (शाहरुख, आमिर, सलमान, अक्षय और अजत) इतनी आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं। हम उनको पैसे के लिए दौड़ाएंगे। हम जल्द ही रिटायर नहीं हो रहे हैं। हमारी फिल्में भी चलती हैं और इसलिए हम अपनी फीस बढ़ाते हैं। इसी को देखते हुए वह भी अपनी फीस बढ़ाते हैं, जबकि उनकी फिल्में नहीं चल रही होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
किसी का भाई किसी की जान की बात करें तो इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल नजर आने वाली हैं। बता दें कि ईद मौके पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कोरोना काल के बाद से ये सलमान खान की पहली फिल्म होगी जो थिएटर्स में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें