फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir -Salman: सलमान खान ने ठुकराया आमिर का ऑफर? 'चैंपियन' को लेकर यह बड़ी जानकारी आई सामने

Tue, 21 Mar 2023 09:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद अभिनेता ने एक्टिंग से कुछ समय के लिए दूरी बना ली है। इस बीच उनके प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म चैंपियन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। 
Filmy Wrap: तापसी ने किया हिंदू धर्म का अपमान और पुष्पा 2 में बॉलीवुड की एंट्री? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि आमिर ने यह फिल्म सलमान खान को ऑफर की है। हालांकि, एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री के एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सलमान खान ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करने की मांग की है। 
Akshay Kumar: सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में सूत्र ने कहा, ''आमिर ने कुछ समय पहले सलमान को आरएस प्रसन्ना की फिल्म ऑफर की थी, क्योंकि उनका मानना है कि सलमान इस किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं और वह इसे पर्दे पर इस बखूबी निभा सकते हैं। ऑफर के बाद सलमान ने इस प्रोजेक्ट पर रुचि भी दिखाई थी, लेकिन अब उन्होंने मूल स्पेनिश फिल्म देखने के बाद इसमें कुछ बदलाव का सुझाव दिया है। आमिर और निर्देशक उनके द्वारा मांगे गए परिवर्तनों से खुश नहीं हैं। वहीं सलमान भी फिल्म को लेकर ज्यादा आशावादी नहीं हैं।''
Karan Johar: बिना आईडी दिखाए एयरपोर्ट के अंदर घुस रहे थे करण जौहर, सिक्योरिटी गार्ड के रोकने पर हुए ट्रोल

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने आगे यह भी बताया कि सलमान ने औपचारिक रूप से फिल्म में काम करने से इनकार नहीं किया है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वह इस फिल्म में काम करना नहीं चाहते हैं। बता दें कि सलमान इन दिनों किसी का भाई किसी की जान की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। सलमान के अलावा इसमें पूजा हेगड़े, वेंकटेश, ने अहम भूमिका निभाई है। 
Shraddha Arya: ऑटो में 'घुम्मी' करती दिखीं करोड़ों की मालकिन श्रद्धा आर्या, फैंस को भाया प्रीता का देसी अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सलमान जल्द ही टाइगर 3 में एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। इस बार सलमान की इस स्पाई थ्रिलर के निर्देशन की कमान मनीष शर्मा के हाथों में है। इससे पहले वह शाहरुख के साथ फैन बना चुके हैं।
Sara Ali Khan: 'लव आज कल' फ्लॉप होने के बाद डर गई थीं सारा, इस फिल्म से भी होना चाहती थीं दूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें