फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री, साझा की बेबी बंप वाली तस्वीर

Wed, 03 Mar 2021 03:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : Instagram
टीवी एक्टर्स किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों की शादी को करीब छह साल हो चुके हैं। सुयश राय ने अपने पिता बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में किश्वर का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुयश राय किश्वर मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ सुयश ने लिखा- मैं तेरे बच्चे का बाप बनने वाला हूं, हमें अगस्त का इंतजार है। उन्होंने किश्वर को भी टैग किया था। तस्वीर में रेत पर अगस्त 2021 लिखा हुआ है। सुयश ने यह फोटो समंदर के किनारे क्लिक कराई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
kishwer merchant - फोटो : File Photo
वहीं किश्वर ने लिखा- अब आप लोगों को हमारे बच्चे के बारे में सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए। अगस्त में आने वाला है नन्हा मेहमान। दोनों के इस पोस्ट पर टीवी एक्टर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और दोनों को बधाई दे रहे हैं।

4 of 5
kishwer merchant - फोटो : File Photo
बता दें कि दोनों टीवी स्टार हैं और कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। किश्वर और सुयश की पहली मुलाकात टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि किश्वर और सुयश की शादी साल 2016 में हुई थी। किश्वर सुयश से उम्र में करीब आठ साल बड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kishwer Merchant - फोटो : amar ujala mumbai
किश्वर 'हिप हॉप हुर्रे', 'कसौटी जिंदगी की', 'देश में निकला होगा चांद' जैसे कई फेमस शो में नजर आ चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें