फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency Side Effects: कांग्रेस पर खूब बरसे पीएम मोदी, कहा- इंदिरा गांधी के पक्ष में न बोलने पर बैन हुए किशोर कुमार

Tue, 08 Feb 2022 02:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किशोर कुमार, प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर तीखा वार किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा तो दिया ही, साथ ही विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने किशोर कुमार का भी जिक्र किया। इस बात से तो आप सभी वाकिफ होंगे कि आपातकाल के उस काले दौर से फिल्में और कलाकार भी अछूते नहीं रहे और कईयों को इसका शिकार होना पड़ा। इन्ही में से एक थे दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार।
विज्ञापन

2 of 4
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : संसद टीवी
आकाशवाणी पर बैन हो गये थे किशोर कुमार के गाने
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- किशोर कुमार को इमरेंसी के पक्ष में नहीं बोलने के कारण प्रताड़ित किया गया था। हम जानते हैं कि एक विशेष परिवार के खिलाफ थोड़ी भी आंख उठाने की कोशिश करते हैं तो क्या हश्र होता है। 
विज्ञापन

3 of 4
किशोर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
क्या हुआ था किशोर कुमार के साथ
आपातकाल के दौरान कांग्रेस चाहती थी कि सरकारी योजनाओं की जानकारी किशोर कुमार अपनी आवाज में गाकर दें। इसके लिए उन्होंने किशोर कुमार से संपर्क किया। इंदिरा गांधी के प्रचारक और तब के सूचना प्रसारण मंत्री वीसी शुक्ला ने किशोर कुमार के पास संदेश भेजा कि वह इंदिरा गांधी के लिए गीत गाएं लेकिन किशोर कुमार ने इसके लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
किशोर कुमार, इंदिरा गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
मैं किसी दूसरे के हुकूम से नहीं गाता...
यह बात कांग्रेस को इस कदर नागवार गुजरी कि उन्होंने किशोर कुमार के गानों पर बैन लगा दिया। किशोर कुमार के गाने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नहीं चलाए जाते थे। यह सिलसिला करीब तीन साल तक चला। इसपर बात करते हुए एक बार किशोर कुमार ने कहा था 'कोई भी मुझसे वो नहीं करा सकता जो मैं नहीं करना चाहता। मैं किसी दूसरे की इच्छा या हुकूम से नहीं गाता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें