बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा का निधन हो गया है। रूमा ने सोमवार सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। रूमा अपने कोलकाता स्थित घर 'बालीगंगे प्लेस' में रह रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाम को कोलकाता में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ruma guha
- फोटो : social media
रूमा का जन्म 1934 में कोलकाता में हुआ था । रूमा एक एक्ट्रेस थीं । उन्होंने 1951 में किशोर कुमार से शादी की थी । दोनों का एक बेटा भी हुआ । बेटे का नाम अमित कुमार है जो बॉलीवुड के फेमस सिंगर हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
ruma guha
- फोटो : social media
रूमा और किशोर कुमार का रिश्ता 6 साल में ही खत्म हो गया था । दोनों ने तलाक ले लिया था । 1960 में उन्होंने अरुप गुहा ठाकुरता से शादी कर ली थी। अरुप और रूमा की एक बेटी और एक बेटा भी हुआ । बेटी का नाम स्रोमोना गुहा ठाकुरता है। वहीं बेटा अमित कुमार बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं।
4 of 5
ruma guha
- फोटो : social media
रूमा गुहा के निधन पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताया है। ममता ने ट्विटर पर लिखा, "रूमा गुहा ठाकुरता के निधन की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ। सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा । उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना ।"
रूमा गुहा ठाकुरता ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से की थी। उन्होंने फिल्म गंगा, अभिजान, पालातक, एंटोनी फिरंगी, '80 Te Asio Na', बालिका वधू, दादर कीर्ति जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।