गायन के साथ अभिनय से भी लोगों का दिल जीत लेने वाले किशोर कुमार ने इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता प्रवेश किया था। किशोर कुमार की पहली फिल्म 'शिकारी' 1946 में रिलीज हुई थी। फिल्म में किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार मुख्य किरदार में थे। किशोर कुमार को पहली बार देव आनंद की फिल्म 'जिद्दी' (1948) में गाने का मौका मिला। 4 अगस्त को खंडवा शहर में जन्मे किशोर कुमार ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके गानों पर पाबंदी लगा दी गई थी। आज किशोर दा की पुण्यतिथि है।
आपातकाल में जब इंदिरा गांधी से भिड़ गए थे किशोर कुमार, सरकार ने लगा दिया था गानों पर बैन