फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार की जिंदगी पर बनी थी अमिताभ-जया की फिल्म 'अभिमान', फिल्म में दिखाई गई थी असली हकीकत

Sat, 13 Oct 2018 03:05 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kishor kumar
बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार की आज पुण्यतिथि है। किशोर दा को जितनी महारथ अभिनय में हासिल थी उतनी ही अच्छी आवाज के भी वो धनी थे। उनके गाए हुए नगमें आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। किशोर दा का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था और उनका निधन आज ही के दिन 1987 में हुआ। किशोर दा की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।
विज्ञापन

2 of 5
ABHIMAN
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की फिल्म 'अभिमान' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। अभिमान 27 जुलाई 1973 को रिलीज हुई थी। अभिमान के रिलीज होने से पहले 3 जून 1973 में अमिताभ और जया बच्चन शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन जब इस फिल्म की बात की जाती है तो अकसर ये बात बताई जाती है कि इस फिल्म की कहानी किशोर दा की जिंदगी से जुड़ी थी। कैसे आइए बताते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ABHIMAN
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चर्चा रही है कि अमिताभ-जया स्टारर फिल्म ‘अभिमान’ में किशोर कुमार और रोमा गुहा की कहानी दिखाई गई थी। रोमा गुहा किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। दोनों का एक बेटा भी था। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि रोमा सिंगर बनना चाहती थीं लेकिन किशोर उन्हें घर संभालने को कहते थे।

4 of 5
ABHIMAN
इसी बात पर किशोर कुमार और रोमा गुहा के बीच तनातनी बढ़ती गई और आखिर में रोमा घर छोड़ कर चली गईं। फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। रोमा से अलग होने के बाद किशोर कुमार रोमा से अलग होने के बाद किशोर कुमार मधुबाला के इश्क में पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kishor kumar
अभिमान फिल्म की कहानी में अमिताभ और जया दोनों ही  गायक की भूमिका में थे। इसीलिए फिल्म का नाम ऋषिकेश मुखर्जी ने पहले राग-रागिनी रखा था लेकिन क्लाइमैक्स में आए ट्विस्ट के बाद इसका नाम बदल कर 'अभिमान' रख दिया गया था। तो ये था अभिमान फिल्म से जुड़ा किशोर कुमार का किस्सा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें