फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: नसीरुद्दीन शाह ने दी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को नसीहत, बोले- खामोश रहना जुल्म की तरफदारी करना है

Sat, 06 Feb 2021 02:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naseeruddin shah - फोटो : you tube
किसान आंदोलन का मुद्दा इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं और बॉलीवुड के मशहूर सितारे इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय साझा कर रहे हैं। हालांकि बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अब तक इस मुद्दे पर अपनी कोई बात नहीं रखी है। ऐसे दिग्गज सितारों की चुप्पी पर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने सवाल उठाया है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि, 'इन दिग्गजों को अपनी दौलत खोने का डर सता रहा है। आखिर जब उन्होंने सात पीढ़ियों के लिए कमा रखा है तो कितना खो दोगे'?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
naseeruddin shah - फोटो : file photo
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं और अपनी बेबाक राय लोगों के सामने रखने से वो कभी हिचकिचाते नहीं हैं। हाल ही मे एक इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने किसान आंदोलन के दौरान सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, 'अगर किसान सर्दी में बैठे हैं तो हम ये कह कर चुप नहीं रह सकते कि हमें फर्क नहीं पड़ता है। जब सब कुछ तबाह हो जाएगा तो आपको दुश्मनों के शोर से ज्यादा दोस्तों की खामोशी चुभेगी। खामोश रहना जुल्म करने वाले की तरफदारी करना है'।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh and shahrukh
आगे नसीरुद्दीन ने कहा कि, 'हमारे फिल्म इंडस्ट्री के जो धुरंधर लोग हैं वो शांत बैठे हैं। उन्हें लगता है कि वो बहुत कुछ खो सकते हैं। आपने इतना रुपया कमा लिया है कि आपकी 7 पीढ़ियां बैठकर खा सकती हैं। फिर आप कितना खो दोगे'?  बता दें कि नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बातों के दौरान किसी अभिनेता या अभिनेत्री का खुले तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा उन सेलेब्स की ओर था जो अभी भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

4 of 5
Naseeruddin Shah
बता दें कि शाहरुख खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे कई दिग्गज सितारों ने इस आंदोलन पर अपनी कोई भी राय व्यक्त नहीं की हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है कि अभी तक बॉलीवुड के कई सितारों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन विदेशी गायिका रिहाना के ट्वीट के बाद से बॉलीवुड में हलचल मच गई। रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थेनबर्ग ने किसानों के पक्ष में अपनी राय ट्वीटर के जरिए जाहिर की जिसके बाद से बॉलीवुड के बहुत से सितारे इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों का समर्थन - फोटो : AMAR UJALA
हालांकि इन ट्वीट्स के चलते बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। जहां कुछ सितारों का कहना है कि ये हमारे देश का मामला है और विदेशी हस्तियों का इसमें शामिल होना एक प्रोपेगेंडा है। वहीं कई दूसरे सितारे ऐसे हैं जिन्होंने इन विदेशी हस्तियों के ट्वीट पर समर्थन जाहिर किया है। हालांकि अभी भी बहुत से दिग्गज सितारे ऐसे हैं जिन्होंने इस लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है और फैंस उनसे लगातार जवाब की मांग कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें