Naseeruddin Shah
बता दें कि शाहरुख खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे कई दिग्गज सितारों ने इस आंदोलन पर अपनी कोई भी राय व्यक्त नहीं की हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है कि अभी तक बॉलीवुड के कई सितारों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन विदेशी गायिका रिहाना के ट्वीट के बाद से बॉलीवुड में हलचल मच गई। रिहाना, मिया खलीफा और ग्रेटा थेनबर्ग ने किसानों के पक्ष में अपनी राय ट्वीटर के जरिए जाहिर की जिसके बाद से बॉलीवुड के बहुत से सितारे इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।