फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 दिन पहले लापता कीर्ति व्यास मर्डर केस सुलझा, बस एक छोटी सी चूक ने बेपर्दा कर दिए हत्यारे

Mon, 07 May 2018 05:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कीर्ति व्यास
28 वर्षीय कीर्ति व्यास करीब दो महीने पहले लापता हुई थी और अब इस मामले में ताजा जानकारी यह आ रही है कि उनकी हत्या हो चुकी है। कीर्ति अंधेरी स्थित बी ब्लंट नाम के एक सैलून में बतौर फाइनेंस मैनेजर काम करतीं थीं। यह सैलून एक्टर फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधूना का है। कीर्ति के गायब होने पर फरहान ने भी ट्विटर पर पोस्ट डालकर लोगों से उसकी सूचना देने की अपील की थी।
विज्ञापन

2 of 4
kirti vyas
मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिसिया जांच में इस बात का पता चला है कि आरोपी भी उसी सैलून में काम करते थे। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कीर्ति ने इनमें से एक को खराब काम करने के चलते नोटिस दिया था और काम सुधारने की बात कही थी। 

 
विज्ञापन

3 of 4
kirti vyas
पुलिस के मुताबिक, कीर्ति की इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। जांच में पुलिस को आरोपियों की कार से खून के धब्बे मिले हैं और डीएनए जांच में यह पुष्टि हो चुकी है कि यह खून कीर्ति का ही था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सिद्धेश ताम्हणकर और खुशी साजवानी है।  

 
विज्ञापन

4 of 4
kirti vyas
कीर्ति के हत्यारों ने उनकी हत्या करके उनके शव के तीन टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद शव को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए कार की पूरी सफाई करा दी, लेकिन डिकी में मौजूद खून के धब्बों ने आरोपियों के खिलाफ सबूत दे दिए। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें