फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की टार्जन गर्ल ने 80 के दशक में इंटीमेट सीन देकर मचाई थी खलबली, सालों बाद बदल गई पूरी रंगत

Tue, 11 Dec 2018 10:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kimmy katkar
अमिताभ बच्चन की 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल को कौन भूल सकता है । साल 1991 में आई फिल्म 'हम' में किमी काटकर ने बिग बी के साथ रोमांस किया था । ये गाना उस वक्त तो सुपरहिट हुआ ही था लेकिन आज भी जब डीजे पर बजता है तो लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं । आज इसी 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल यानी किमी काटकर का बर्थडे है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
kimmy katkar - फोटो : instagram
किमी काटकर आज अपना 53वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । किमी काटकर 80 और 90 के दशक की बोल्ड हीरोइनों में से एक थीं । 1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म में किमी काटकर ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था । इसके बाद किमी को फिल्म 'Adventures of Tarzan' में लीड रोल मिला।
 
विज्ञापन

3 of 6
kimmy katkar - फोटो : instagram
फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी लेकिन किमी को इससे पहचान मिली थी । फिल्म में किमी ने इतने बोल्ड सीन दिए कि उनकी इमेज एक सेक्सी हीरोइन की बन गई । इस फिल्म के बाद किमी की झोली में कई सारी हिट फिल्में गिरीं । इसमें 'खून का कर्ज', 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'गैर कानूनी' और 'मेरा लहू' जैसी फिल्में शामिल हैं । 1991 में फिल्म 'हम' किमी की सबसे बड़ी हिट थी । 
 

4 of 6
kimmy katkar - फोटो : instagram
इस फिल्म के बाद किमी ने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया था । किमी की आखिरी फिल्म 'हमला' थी जो 1992 में रिलीज हुई थी । किमी ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' में काम करने से मना कर दिया था । इसके बाद इस फिल्म में किमी की जगह राम्या कृष्णन को साइन कर लिया गया था । 
विज्ञापन

5 of 6
kimmy katkar - फोटो : instagram
फिल्मों से दूर जाने की वजह किमी की शादी थी । किमी ने 1992 में फोटोग्राफर और ऐड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली थी । शादी के बाद किमी मेलबर्न में सेटल हो गईं । किमी का एक बेटा सिद्धार्थ भी है । कुछ समय बाद किमी पुणे में आकर रहने लगीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kimmy katkar - फोटो : instagram
किमी टार्जन गर्ल के नाम से भी फेमस हैं । एक इंटरव्यू में किमी ने बताया था कि पुणे आने के पीछे उनके बेटे की बीमारी थी । किमी के बेटे सिद्धार्थ को एक खतरनाक बीमारी हो गई थी । किमी कभी-कभी बॉलीवुड में होने वाले इवेंट में नजर आ जाती हैं । किमी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें