फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छह तस्वीरों में कैद सितारों की हलचल, किम शर्मा के पिंक अवतार से लेकर रजनीकांत की सादगी का कमाल

Thu, 06 Jun 2019 02:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Stars - फोटो : Amar Ujala
किम शर्मा 
पिछले दस साल से इंडस्ट्री से गायब अदाकारा किम शर्मा आज भी अपनी फिजिक का पूरा ख्याल रखती हैं, गुलाबी टॉप और योगा पैंट्स पहने किम शर्मा अमर उजाला के कैमरे में एक जिम से निकलते हुए कैद हो गईं। किम शर्मा सोशल रहती हैं। खुद को फिट रखती हैं। और, हर बात बहुत ही पॉजीटिव तरीके से शुरू करती हैं। विचारों में सकारात्मक बने रहने का ही कमाल है कि उनकी त्वचा से उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता।
विज्ञापन

2 of 6
tisca chopra - फोटो : Amar Ujala
टिस्का चोपड़ा
इनके बाद कतार में रहीं अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा, जिनको बीते दिन अपनी वेब सीरीज होस्टेजेस के प्रमोशन करते हुए देखा गया। सफेद टी शर्ट सफेद ही वेस्ट और नीचे स्टाइलिश जीन्स, टिस्का को एक टॉमबॉय लुक दे रहा है। टिस्का की इस वेब सीरीज का निर्देशन जाने माने निर्देशक सुधीर मिश्रा ने किया है। टिस्का दमदार अदाकारा हैं और उम्मीद करती हैं कि होस्टेजेस के जरिए वह फिर से लाइम लाइट में लौट आएंगी।
विज्ञापन

3 of 6
taapsee pannu - फोटो : Amar Ujala
तापसी पन्नू
अपनी फिल्मों की सक्सेस से अदाकाराओं की लिस्ट में सबसे टॉप पर चल रहीं तापसी पन्नू भी एक खास अंदाज में स्पॉट की गईं। तापसी इन दिनों अपनी फिल्म गेम ओवर का जोरों शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। इस थ्रिलर फिल्म के 70 प्रतिशत हिस्से में तापसी पन्नू व्हील चेयर पर नजर आने वाली हैं।

4 of 6
tamanna bhatia - फोटो : Amar Ujala
तमन्ना भाटिया
मिल्क के नाम से मशहूर तमन्ना भाटिया भी इन दिनों अपनी हिन्दी फिल्म खामोशी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। तमन्ना ने यहां यह पीले और सफेद रंग का डिजाइनर सूट पहना है, जो इनपर काफी जंच भी रहा है। खामोशी एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें तमन्ना एक गूंगी बहरी लड़की के किरदार में हैं। साथ फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका प्रभुदेवा निभा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
rakul preet singh - फोटो : Amar Ujala
रकुलप्रीत सिंह
फिल्म दे दे प्यार दे की सक्सेस मनाने के बाद यह अदाकारा भी जिम में पसीना बहा रही है। फिल्म दे दे प्यार दे के बाद रकुलप्रीत सिंह इन दिनों एक बार फिर तमिल फिल्म एस के 14 पर काम कर रही हैं। इसके अलावा इनकी एक और फिल्म है मरजावां जिसमें रकुल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajnikanth - फोटो : Amar Ujala
रजनीकांत
इन सबसे अलग, सीधे सादे, सिंपल से दिखने वाले रजनीकांत। साउथ के महानायक रजनीकांत। 68 साल के हो गए रजनीकांत आज भी पूरी मेहनत और लगन से फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। इन दिनों रजनीकांत मुंबई में अपनी अगली फिल्म दरबार की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन तस्वीरों में वह हमेशा की तरह बिना मेकअप के सादे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें