फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ नजर आए हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा, कुछ इस तरह बढ़ रही नजदीकियां

Sat, 30 Mar 2019 04:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे
पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि किम शर्मा और 'सनम तेरी कसम' एक्टर हर्षवर्धन राणे के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के ब्रेकअप की खबरों से फैंस काफी उदास हो गए थे। हालांकि सामने आई ताजा तस्वीरों को देखकर दोनों के बीच ब्रेकअप की खबर झूठी लगती है। बीती रात ही दोनों को साथ देखा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे
जिस तरह से दोनों की तस्वीरें मीडिया के कैमरों में कैद हुई है उसे देखकर तो ऐसा ही लगता कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। इस दौरान किम सफेद रंग की शर्ट और क्रीम रंग के डेनिम में दिखी। तो वहीं हर्षवर्धन सफेद रंग की टीशर्ट और नीले रंग के डेनिम में नजर आए। दोनों ने मीडिया को जमकर पोज भी दिए।
विज्ञापन

3 of 5
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे
तस्वीर देखकर तो यही लग रहा है कि बॉलीवुड से दूर इन दिनों किम शर्मा अपनी लव लाइफ जमकर एन्जॉय कर रही हैं। शुरुआत में तो इन दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाया लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर दोनों अपने प्यार का इजहार करते नजर आ चुके हैं। इससे पहले भी इन दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था जहां पर किम हर्षवर्धन के किस करती हुई नजर आई थी। किम की ये फोटो काफी वायरल भी हुई थी।

4 of 5
किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे
कुछ दिन पहले हर्षवर्धन राणे के जन्मदिन पर किम शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की। किम शर्मा ने लिखा था - 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बेबी।' वहीं हर्षवर्धन ने भी किम की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें वंडर वूमन कहकर बुलाया। इन तस्वीरों के जरिए इन दोनों ने अपने रिश्ते को कुबूल किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kim sharma
हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। इसके बाद वह 'पलटन' में भी नजर आए। किम शर्मा की बात करें तो वह बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। किम शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह को भी डेट कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें