मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का चर्चित 'द कपिल शर्मा शो' आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस शो ने छोटे पर्दे के कई सीरियल्स को भी पीछे छोड़ दिया है। इस वीकेंड का रिलीज हुआ 'द कपिल शर्मा शो' का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' में बॉलीवुड की तीन दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन नजर आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Asha Parekh
- फोटो : social media
इन तीनों के साथ शो में बच्चा यादव का किरदार करने वाले एक्टर किकू शारदा काफी मस्ती करते नजर आएंगे। इस दौरान वह वहीदा रहमान को 'कागज के फूल', आशा पारेख को 'कटी पतंग' और हेलन को सलीम खान की स्क्रिप्ट बताते हुए एक पेपर देंगे। इस पर कपिल शर्मा किकू से सवाल करते हैं- 'सलीम खान तेरे लिए स्क्रिप्ट क्यों लिखेंगे।' वहीं किकू जवाब में बोलते हैं- 'सलमान खान तुम्हारे लिए शो प्रोड्यूस कर सकते हैं तो सलीम खान हमारे लिए स्क्रिप्ट क्यों नहीं लिख सकते।'
विज्ञापन
3 of 5
Waheeda Rehman
- फोटो : social media
किकू के इस डायलॉग के बाद शो में मौजूद दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगे। गौरतलब है कि बीते दिनों इस तरह की खबरें आई थीं कि सलमान खान कपिल शर्मा का उनका शो प्रोड्यूस करने में साथ दे रहे हैं। किकू के इस डायलॉग ने खबरों को सही साबित कर दिया है। वहीं हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी में जबरदस्त फायदा देखने को मिला। पिछले सप्ताह सातवें स्थान पर खिसका ये शो इस सप्ताह चौथे नंबर पर रहा।
4 of 5
The Kapil Sharma Show
- फोटो : social media
कपिल शर्मा के शो में जब से नवजोत सिंह सिद्धू नहीं आ रहे हैं इसे नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस सप्ताह इसे फायदा मिला। गौरतलब है कि बीते महीने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने से बाद पूर्व क्रिकेटर और 'द कपिल शर्मा शो' के जज नवजोत सिंह सिद्धू के एक बयान के बाद से विवाद खड़ा हो गया था।
इसके बाद से मीडिया में इस तरह की खबरें सुनने को मिलने लगी कि नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर कर दिया गया है, लेकिन ऐसा नहीं था। खुद सिद्धू और कपिल शर्मा ने ऐसी खबरों की सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि अभी 'द कपिल शर्मा शो' की जज अर्चना पूरन सिंह हैं।