फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद कियारा आडवाणी के करियर में एक नया मोड़ आया है। उनकी शोहरत में दिन पर दिन इजाफा होता जा रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर खींची गई इस तस्वीर में कियारा का एक नया अंदाज़ नज़र आ रहा है। हरदम डिजाइनर ड्रेसेज में दिखने वाली किआरा इस बार इस कलरफुल ट्रैक सूट में नज़र आईं।
विज्ञापन
2 of 6
Siddharth Malhotra
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म जबरिया जोड़ी के रिलीज़ की तैयारी कर रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अपने सात साल के करियर में लगातार संघर्ष कर रहे सिद्धार्थ इस फिल्म से खूब उम्मीद लगाए बैठे हैं। हालांकि इसके अलावा सिद्धार्थ के पास दो और फिल्में हैं। पहली है मरजावां और दूसरी है विक्रम बत्रा की बायोपिक शेरशाह।
विज्ञापन
3 of 6
Rhea Chakrborty
- फोटो : amar ujala mumbai
सुशांत सिंह राजपूत संग अपना जन्मदिन मनाने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी फिर से सुर्खियों में हैं। आखिरी बार फिल्म जलेबी में नज़र आई रिया जल्द ही दो और फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। पहली एक तमिल फिल्म है नाम है धांसु रासी नेयरगले, इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी।
4 of 6
Kartik Aaryan
- फोटो : amar ujala mumbai
यंगस्टर्स के फेवरेट कार्तिक आर्यन को भी मायानगरी में स्पॉट किया गया। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म आजकल की शूटिंग खत्म कर कार्तिक अब अपनी अगली फिल्मों पर तैयारी शुरू कर चुके हैं। उनकी अगली फिल्म पति पत्नी और वो का स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल जल्द ही लखनऊ में शुरू होने जा रहा है। करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 भी कार्तिक की झोली में आ गिरी है।
विज्ञापन
5 of 6
himansh kohli
- फोटो : amar ujala mumbai
सिंगर नेहा कक्कड़ के एक्स हिमांश कोहली भी मायानगरी में घूमते नज़र आए। कैमरा देखते ही इन्होंने भी उम्दा पोज़ दिए। फिल्म यारियां के बाद से हिमांश ने तमाम फिल्में की हैं, जिनमें से एक को अभी तक हिट का खिताब पाने का मौका नहीं मिला है। ऐसे कलाकार यह भी साबित करते हैं कि किसी आउट साइडर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में घुसना कितना कठिन होता है।
राजसी घराने से आने वाली और सिंपल ब्यूटी कही जाने वाली आदिति राव हैदरी को भी मायानगरी में यहां स्पॉट किया गया। यहां इनका अंदाज़ अनोखा नज़र आया। काला रोब डाले और नीचे डेनिम की हॉट पैंट्स पहने आदिति इस बरसात के मौसम मे भी गर्मी की याद दिला रही हैं। आजकल अदिति तमिल और तेलगु इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।