फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा पर लुटाया प्यार, तारीफ कर 'शेरशाह' को बुलाया अपना घर और दोस्त

Sun, 25 Jun 2023 10:14 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Social Media
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बी-टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। इस साल की शुरुआत में शादी करने वाला ये जोड़ा एक दूसरे के प्यार में डूबा हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने सिद्धार्थ के साथ अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की और उन्हें 'मेरा घर' कहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों कियारा कार्तिक आर्यन के साथ अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म सत्यप्रेम की कथा के प्रचार में व्यस्त हैं, यह फिल्म इसी सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी फिल्म के प्रचार के दौरान जब कियारा से प्यार और शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शरमाते हुआ इसका जवाब दिया। जिसकी एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : social media
कियारा ने कहा, अभी-अभी मेरी शादी हुई है। ये एक लव मैरिज थी। तो स्वाभाविक रूप से मैं सच्चे प्यार में विश्वास करती हूं।' सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए वह शरमा गईं और बोलीं, 'घर दो लोगों से बनता है। मैं बहुत खुश किस्मत हूं कि जो मेरे साथी हैं, जिस आदमी के साथ मैंने अपना जीवन बिताने का फैसला किया है, वह मेरे पति होने के साथ-साथ सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। मेरे लिए वह ही सब कुछ हैं। वह मेरा घर हैं। हम चाहे जहां भी हों, कहीं भी हों, मेरे लिए वही मेरा घर हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने जमकर लगाई आकांक्षा पुरी-आलिया सिद्दीकी की क्लास, 'वीकएंड का वार' में जमकर बसे भाईजान

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इसी साल सात फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों कुछ साल पहले एक पार्टी में मिला था और तुरंत ही दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। उनके डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब वे अपनी फिल्म शेरशाह की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान दोनों को अक्सर एक साथ घूमते देखा गया, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहों को हवा मिली।

यह भी पढ़ें:  फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद भी करोड़ों की कमाई करते हैं आफताब, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
बता दें कि कियारा की फिल्म सत्य प्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की दूसरी फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें:  'मिर्जापुर' की माधुरी यादव को इस वेब सीरीज में मिला जबरदस्त मौका, जाने कब और कहां देख सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें