दिसंबर में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज रिलीज होने वाली है। फिल्म आईवीएफ प्रेग्नेंसी पर आधारित है और कहानी करीना कपूर और कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी के आसपास ही घूमती है। ऐसे में एक इंटरव्यू में कियारा ने खुलासा किया है कि आखिर किस वजह से वो प्रेग्नेंट होना चाहेंगी।