फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा आडवाणी ने की करीना कपूर खान की मिमिक्री, ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर को लेकर कही ये बात

Wed, 21 Oct 2020 05:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कुछ वीडियोज जहां थ्रोबैक होते हैं तो वहीं कई वीडियोज किसी टीवी शो या इंटरव्यूज के भी क्लिप होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो क्लिप बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कियारा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के टॉक शो  'नो फिल्टर नेहा' (No Filter Neha) में हैं और मस्ती करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
दरअसल नेहा धूपिया ने हाल ही में एक  'नो फिल्टर नेहा'  का एक वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में नेहा धूपिया, कियारा के साथ मस्ती मजाक करती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में ही कियारा, करीना कपूर खान की मिमिक्री करती नजर आती हैं और करीना की एक फिल्म का सुपरहिट डायलॉग बोलती हैं। इसकी तारीफ भी नेहा धूपिया करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
वहीं वीडियो में आगे नेहा धूपिया को एक सिचुएशन देती हैं और उसके हिसाब से उनसे सवाल पूछती हैं। नेहा धूपिया पूछती हैं कि आप इमेजिन करें कि एक घर में कुछ सेलेब्स बंद हैं। तो ऐसे में सबसे ज्यादा मनोरंजन कौनसा बॉलीवुड सेलेब करेगा? इसके जवाब में कियारा तुरंत ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम लेती हैं। वहीं इसके बाद नहाने के एक सवाल के जवाब में कियारा  (Hrithik Roshan) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का नाम लेती हैं।


4 of 5
कियारा आडवाणी साड़ी में - फोटो : instagram
वीडियो क्लिप में नेहा धूपिया पूछती हैं कि 'कौन नहाएगा नहीं?' जिस पर कियारा आडवाणी कहती हैं, 'मैं नहीं चाहते हैं कि यह कभी नहाएं। वह ऐसे डस्की ही कूल लगते हैं, ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर।' सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया और कियारा का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट्स और शेयर कर रहे हैं। बता दें कि ये नेहा धूपिया के टॉक शो  'नो फिल्टर नेहा' का एक छोटा सा क्लिप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कबीर सिंह - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि कियारा आडवाणी ने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। कियारा को असली पहचान फिल्म कबीर सिंह में प्रीति के किरदार से मिली। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा को सभी ने काफी पसंद किया। कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छी कमाई की थी। याद दिला दें कि जल्दी ही किया अक्षय कुमार के साथ फिल्म  'लक्ष्मी बम' (Laxmmi Bomb) में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें