फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: यहां समझिए क्यों टली ‘इंदु की जवानी’ की रिलीज, कियारा की ये है अब तक की पूरी कुंडली

Thu, 19 Nov 2020 11:16 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इंदु की जवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिनेमाघर खुलते ही रिलीज के लिए तैयार रही फिल्म ‘इंदु की जवानी’ की रिलीज डेट अब नए सिरे से तय हो रही है। फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं और उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘लक्ष्मी’ ने ओटीटी पर पानी तक नहीं मांगा। अब फिल्म ‘इंदु की जवानी’ के निर्माता इंतजार में हैं कि हालात सुधरें तो वह इस फिल्म का प्रचार प्रसार फिर से शुरू करें।
विज्ञापन

2 of 7
इंदु की जवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिनेमाघरों के खुलने की संभावना देखते हुए जिन दो फिल्मों का प्रचार प्रसार सबसे पहले शुरू हुआ उनमें से फिल्म ‘इंदु की जवानी’ के साथ फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ शामिल रही हैं। ‘सूरज पे मंगल भारी’ बीते रविवार को रिलीज हुई लेकिन फिल्म को देखने ज्यादा दर्शक पहुंचे नहीं। इसी के चलते कियारा आडवाणी की फिल्म के निर्माताओं ने अपने पैर पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
हालांकि, कियारा आडवाणी पूरी कोशिश कर रही हैं कि किसी तरह वह लाइम लाइट में बनी रहें। वह इस समय राज मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ युवा अभिनेता वरुण धवन भी हैं। दोनों ने फिल्म से अपने अपने फर्स्ट लुक भी बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी किए। करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बन रही इस फिल्म में अनिल कपूर और नीतू सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

4 of 7
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
कियारा के लिए आने वाले कुछ महीने लिटमस टेस्ट होने वाले हैं। उनका इतिहास रहा है कि हर एक अच्छी फिल्म के बाद उनके खाते में कोई न कोई ऐसी फिल्म जुड़ जाती है, जो उनके तेजी से बढ़ते करियर को ग्रहण लगा देती है। बतौर निर्माता अक्षय कुमार की फिल्म 'फगली' से छह साल पहले लॉन्च हुई कियारा को अक्षय के तब खास दोस्त रहे निर्देशक नीरज पांडे ने फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में साक्षी रावत का किरदार दिया। कियारा की गाड़ी चल निकली लेकिन अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म 'मशीन' ने सारा गुड़ गोबर कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कियारा को इसके बाद करण जौहर ने सहारा दिया और एक सेमी पोर्न फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में उन्हें एक मादक अभिनेत्री के तौर पर पेश किया। इसका फायदा भी मिला और कियारा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में महेश बाबू और राम चरण के साथ 'भारत आने नेनु' और 'विनया विधेया रामा' जैसी हिट फिल्में की। पिछला साल 'कबीर सिंह' के नाम रहा, जिसमें कियारा का काम ठीक ठाक रहा हालांकि मूल फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हीरोइन शालिनी पांडे जैसी तारीफें वह बटोर नहीं सकीं।
विज्ञापन

6 of 7
लक्ष्मी - फोटो : Twitter-@akshaykumar
अक्षय कुमार के साथ अभिनय करने का उन्हें पहला मौका पिछले साल ही फिल्म 'गुड न्यूज' में मिला। राज मेहता और कियारा की ट्यूनिंग यहीं से बैठी। कियारा की लीड रोल वाली दो फिल्में इस साल ओटीटी पर रिलीज हुईं। ‘गिल्टी’ में उन्हें पूरे नंबर मिले और ‘लक्ष्मी’ में वह फेल रहीं। इस साल वह इरफान खान की अंतिम फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' और एक वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' में भी मेहमान कलाकार के तौर पर दिखीं, पर इनका कोई फायदा कियारा आडवाणी के करियर को होता दिखा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शेरशाह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कियारा की जो दूसरी फिल्में निर्माणाधीन हैं, उनमें फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग फिर से शुरू होना बाकी है। फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी करीब करीब पूरा हो चुका है।

पढ़ें: डिजनी प्लस की भारतीय उड़ान में ‘लक्ष्मी’ ने अटकाए रोड़े, इस तिमाही में तरक्की धीमी पड़ने की आशंका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें