फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में लाल होकर इस एक्ट्रेस ने काट डाले अपने ही बाल, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 30 Apr 2019 08:54 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kiara advani
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी एक बार फिर चर्चा में हैं। वह अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म फगली (2014) से कियारा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में वह फिल्म कलंक में भी नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने बाल काटती दिख रही हैं। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
kiara advani
इस वीडियो में कियारा अपने बाल काटती दिख रही हैं। साथ ही वह गुस्से में भी नजर आ रही है। वीडियो में वह रैप कर रही हैं। कियारा ने बाल क्यों काटे हैं इसकी कोई खास वजह नहीं पता चली है। हालांकि ये जरूर है कि उन्होंने अपने बाल सच में काटे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर किया है और अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
kiara advani
रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था 'मैं अपने बालों से प्यार करती हूं, कौन नहीं करता, लेकिन शूट के लिए बालों को स्टाइल करने के दौरान लगातार हीट और तमाम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है और बिजी होने के चलते मेरे पास बालों की देखभाल करने का वक्त नहीं रहता है, भले ही जिंदगी में ज्यादातर चीजों में मैंने काफी मॉर्डनिटी को अपनाया हो, लेकिन मैं आज भी कुछ परंपराओं का पालन करती हूं, खासकर जब बात खूबसूरत दिखने की होती है।'

4 of 5
Kiara Advani
कियारा ने आगे कहा था 'मैं अपने लंबे बालों की देखभाल नहीं कर सकती और इसी वजह से मैने अपने बालों को काट दिया है। अब ऐसे में वाकई में कियारा इस बात से भी खफा है कि आखिर वह अपने लिए समय क्यों नहीं निकाल पा रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kiara advani at akash ambani engagement
कियारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' के लिए की शूटिंग भी की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें