बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी काफी समय से फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' की शूटिंग में व्यस्त थीं। फैंस भी अभिनेत्री की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दी है।