कियारा और सिद्धार्थ
- फोटो : social media
सिद्धार्थ के घर की इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं इस शादी के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। बेसब्री से इस दिन का इंतजार था।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा जैसे कि मैं भी इस शादी का हिस्सा हूं। काश यह शादी देख पाता।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘प्रीति को उसका कबीर मिल गया है। अब दोनों की जोड़ी धूम मचाएगी।’ आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'शेरशाह' में देखा गया था। इसमें इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी।